खुफिया कबूतरFeatured Article News Security Trending 

कश्मीर के इलाके में फिर से पकड़ा गया पाकिस्तानी खुफिया कबूतर

पाकिस्तान विश्व का एकमात्र ऐसा देश है जो अपनी हरकतों से कभी भी बाज नहीं आता है। कभी वह भारत की सेना पर हमला करता है तो कभी आतंकवादियों की मदद करता है। वह हमेशा ही सीजफायर का उल्लंघन करता रहता है। भारतीय सेना के मुंह तोड़ जवाब दिए जाने के बावजूद पाकिस्तानी सेना ,पाकिस्तानी सरकार अपनी हरकतों से बाज नहीं आते हैं।

जब से भारत में पुलवामा का आतंकी हमला हुआ है तब से लेकर अब तक में एक नहीं बल्कि कई बार पाकिस्तानी सेना ने भारतीय क्षेत्र में जानकारी जुटाने के लिए प्रयास किए। इसके लिए पाकिस्तानी सेना ने भारत में कई ड्रोन भेजें। जिन्हें भारतीय सेना द्वारा मार गिराया गया। अब एक बार फिर से पाकिस्तानी की तरफ से भारत की खुफिया जानकारियां इकट्ठा करने के लिए एक कबूतर पाकिस्तान की ओर से भारत के कश्मीर के अरनिया इलाके में में भेजा गया था। जिसे पकड़ कर लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया।

दरअसल जम्मू कश्मीर के अरनिया इलाके में देवीगढ़ के सेना शिविर के पास एक कबूतर उड़ता हुआ स्थानीय व्यक्ति सोहनलाल ने देखा। जिस पर उर्दू में कुछ लिखा हुआ था। उस पर कुछ लिखा हुआ देखकर सोहनलाल को शक हुआ और उसने उस कबूतर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। उस कबूतर पर भी 345 4650 397 लिखा हुआ था। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां यहां इस कोड को डिकोड करने का प्रयास कर रही हैं। उस कबूतर पर रफीकी जट नाम भी लिखा हुआ था।था। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक यह नाम कबूतर के मालिक का भी हो सकता है। मगर उस पर लिखे गए नंबर कोई गुप्त कोड हो सकते हैं।

पाकिस्तानी सेना द्वारा भारतीय क्षेत्रों की निगरानी करने के लिए इस तरह के कई कुछ काम किए जाते हैं। जैसे हर बार भारतीय सेना ना काम कर देती है। भारतीय सेना पाकिस्तान की हर कार्यवाही का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। जिससे पाकिस्तान को काफी नुकसान पहुंच रहा है। मगर वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आता।

Summary
कश्मीर के इलाके में फिर से पकड़ा गया पाकिस्तानी खुफिया कबूतर
Article Name
कश्मीर के इलाके में फिर से पकड़ा गया पाकिस्तानी खुफिया कबूतर
Description
पाकिस्तानी की तरफ से भारत की खुफिया जानकारियां इकट्ठा करने के लिए एक कबूतर पाकिस्तान की ओर से भारत के कश्मीर के अरनिया इलाके में में भेजा गया था। जिसे पकड़ कर लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment