दवाओंFeatured Article News Trending 

जांच में 20 दवाओं के सैंपल हुए फेल, आप अभी हो जाएं सावधान

भारत में ऐसी दवाओं का कारोबार बहुत होता है जो शरीर के लिए नुकसानदायक होती हैं और फिर भी है दवाइयां बाजारों में धड़ल्ले से बेची जाती हैं। जो कि लोगों के लिए काफी नुकसानदायक होती हैं। हाल ही में केंद्रीय दवा मानक नियंत्रण बोर्ड ने 50 दवाइयों को मानक में गुणवत्ता रहित बताकर इनके बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है और इन दवाइयों के स्टााक को वापस बाजार से मंगवा लिया गया है। इनमें से 20 दवाइयां हिमाचल प्रदेश में ही बनती है।

केंद्रीय दवा मानक नियंत्रण संगठन ने देशभर में 2011 दवाइयों के सैंपल लिए थे। जिसमें से 50 दवाइयों के सैंपल फेल हो गए हैं और केंद्रीय दवा मानक नियंत्रण संगठन ने इसे गुणवत्ता रहित घोषित कर दिया है। इसमें से 40% दवाइयां हिमाचल प्रदेश में ही बनती हैं। इसके अलावा उत्तराखंड की कुछ दवाइयों के सैंपल भी फेल हुए हैं। इनके अलावा गुजरात हरियाणा के भी दवाइयों के सैंपल फेल पाए गए हैं।

इसके अलावा हैदराबाद दिल्ली असम दमन मध्य प्रदेश और मुंबई में भी बनी दवाइयों के सैंपल फेल हुए हैं। यह दवाइयां गैस्ट्रिक एंटीबायोटिक आंखों और शरीर में विटामिन संबंधी समस्याओं के लिए प्रयोग की जाती थी। फिलहाल इन दवाइयों की बिक्री पर रोक लगा दी गई है।

आपकी सावधानी के लिए हम उन दवाइयों के नाम आपको बता रहे हैं जिनके सैंपल टेस्ट में फेल हो गए हैं। यह दवाइयां हैं – स्विस गार्नियर बायोटेक मैहतपुर ऊना की प्राईकैम-एम-2 फोर्ट, चिरोस फार्मा लोहारण सोलन की मोकोडिन-सीवी ड्राई सिरप और एलमोक्स-सीवी 625, समर्थ लाईफसाईंसिज लोदीमाजरा बददी की विट-के-1 (कैनाडिओनी), एक्वा वाईटो लैबोरेट्रीज कुंजाहल बद्दी की कोलिस्ट, थियोन फार्मास्यूटीकल लिमिटेड सैणीमाजरा नालागढ़ की लूकास्ट-एलसी, कान्हा बायोजेनेटिक लैबोरेट्रीज झाड़माजरी की सेफीडॉक-एएक्स, ऑयन हेल्थकेयर बद्दी की लैक्सीनेट, ओरिसन फार्मा इंटरनेशनल खड़ी मौजाऊगली काला अंब की एमोक्सीसिलीन एंड क्लोक्सीलिन।

इसके अलावा अन्य दवाएं यह हैं – एसवीआर हेल्थकेयर बरोटीवाला पावंटा साहिब की सेफूरॉक्सीम एक्सटिल (एक्सटूम-250), ऑस्कर रेमेडीज जोहरॉन कालाअंब की सेफूरॉक्सीम एक्सटिल (एक्सटूम-500), डिजिटल विजन काला अंब की ग्लीमप्राईड, अल्ट्राटेक फार्मास्यूटीकल टिप्परा बरोटीवाला का हाईड्रोकोर्टीसोन सोडियम सुकीनेट इंजेक्शन, एमसी फार्मास्यूटीकल सूरजपुर पांवटा साहिब की पेंट्रापजॉल, सीएमजी बायोटेक संसारपुर टेरेस की सोडियम एलेंड्रॉनेट, हनुकेम लैबोरेट्रीज परवाणु की मॉक्सीफलोक्ससीन विद डिफलूप्रेडनेट आई ड्रॉप, अलाईस हैल्थकेयर गुरूमाजरा बद्दी की रेबमारक्यू-डीएसआर, पोलस्टार पॉवर इंडस्ट्री दामुवाला बद्दी की स्टॉपडॉक्स-सीवी शामिल है।

Summary
जांच में 20 दवाओं के सैंपल हुए फेल, आप अभी हो जाएं सावधान
Article Name
जांच में 20 दवाओं के सैंपल हुए फेल, आप अभी हो जाएं सावधान
Description
हाल ही में केंद्रीय दवा मानक नियंत्रण बोर्ड ने 50 दवाइयों को मानक में गुणवत्ता रहित बताकर इनके बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है और इन दवाइयों के स्टाफ को वापस बाजार से मंगवा लिया गया है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment