घोषणापत्र में बीजेपी फेल या पास, जाने घोषणा पत्र की 10 वादे
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कांग्रेस पार्टी के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने भी मंगलवार को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। घोषणापत्र में भारतीय जनता पार्टी ने भी वादों की झड़ी लगा दी है। मगर जनता क्या भाजपा के इन वादों से प्रभावित होकर लोकसभा चुनाव में उसे वोट करेगी ? इस बात का जवाब तभी मिलेगा जब हम घोषणा पत्र के बारे में जानेंगे तो आइए हम आपको घोषणा पत्र की 10 बड़े वादे बताते हैं-
- भारतीय जनता पार्टी ने वादा किया है कि 60 साल के बाद किसानों को पेंशन दी जाएगी। जिसमें उन्हें ₹6000 वार्षिक दिए जाएंगे। इसके अलावा साल 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का वादा एक बार फिर से दोहराया गया।
- सभी किसानों की भूमि का डिजिटलीकरण किया जाएगा। सभी सिंचाई योजनाओं को पूरा किया जाएगा तथा ₹1 लाख तक के कर्ज पर 5 साल तक कोई भी ब्याज नहीं लिया जाएगा।
- नोटबंदी और जीएसटी से नाराज व्यापारियों को साधने की कोशिश करते हुए भाजपा ने वादा किया है कि सभी लघु सूक्ष्म और मध्यम व्यापारियों के लिए सिंगल विंडो की व्यवस्था की जाएगी। राष्ट्रीय व्यापार आयोग का गठन किया जाएगा तथा इनके लिए भी 60 साल के बाद पेंशन की व्यवस्था की जाएगी।
- भाजपा ने घोषणा की कि आतंकवादियों और आतंकवाद के खिलाफ हमारी जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी। अवैध घुसपैठ को रोका जाएगा।जाएगा।
- शिक्षा के क्षेत्र में वादा करते हुए भाजपा ने घोषणा की कि सभी उच्च शिक्षण संस्थाओं में सीटों को बढ़ाया जाएगा। मैनेजमेंट इन्जीनियरिंग और ला जैसे कॉलेजों में भी सीटों को बढ़ाया जाएगा।
- भाजपा ने घोषणा की कि 2022 तक वह नए भारत का निर्माण करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए सभी रेल ट्रेक ओं का विद्युतीकरण किया जाएगा।
- भाजपा ने 5 किलोमीटर के अंदर लोगों को बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने और उन्हें पक्का मकान देने जैसी बुनियादी सुविधाओं की भी घोषणा की।
- एक बार फिर से राम मंदिर का मुद्दा भाजपा के घोषणा पत्र में रहा। भाजपा ने कहा कि वह राम मंदिर निर्माण के लिए हरसंभव रास्ते को तलाशने का प्रयास करेगा और जो मार्ग संवैधानिक होगा उसी से राम मंदिर का निर्माण होगा।
- भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से पूरे देश में समान नागरिक संहिता कानून लगाने की बात की और कहा कि कश्मीर से धारा 370 को हटाया जाएगा।
- भारतीय जनता पार्टी ने वादा किया कि देश की न्याय व्यवस्था में और भी सुधार किया जाएगा। न्यायालय के बाहर समझौते के प्रयास पर जोर दिया जाएगा और मामलों के जल्द निपटारे की व्यवस्था की जाएगी। वही लोक अदालत ने भी लगाई जाएगीं।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।
Summary

Article Name
घोषणापत्र में बीजेपी फेल या पास, जाने घोषणा पत्र की 10 वादे
Description
जनता क्या भाजपा के इन वादों से प्रभावित होकर लोकसभा चुनाव में उसे वोट करेगी ? इस बात का जवाब तभी मिलेगा जब हम घोषणा पत्र के बारे में जानेंगे
Author
SHIVENDRA SINGH
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo


