अक्षय कुमार कियारा आडवाणीEntertainment News 

अक्षय कुमार के संग रोमांस करेंगी कियारा आडवाणी

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार को आज कौन नहीं जानता एक ओर जहां अक्षय कुमार देश प्रेम से जुड़ी फिल्मों के लिए बेहतरीन काम करते हुए नजर आ रहे हैं, तो वहीं बोल्डनेस के मामले में सभी अभिनेत्रियों को पीछे छोड़ने वाली कियारा आडवाणी ने भी करियर की एक नई उड़ान भरी है। और अब कहा जा रहा है कि अक्षय कुमार के संग कियारा आडवानी एक हॉरर फिल्म में रोमांस करती हुई नजर आएंगी। तो चलिए जानते हैं आखिर कौन सी है वह फिल्म जिसमें अक्षय कुमार के संग कियारा आडवाणी रोमांस करती हुई नजर आ सकती हैं।

इस फिल्म में अक्षय कियारा होंगे साथ –

कुछ समय पहले बॉलीवुड में यह खबर बड़ी तेजी से चल रही थी कि साउथ की एक फिल्म का रीमेक जल्द ही अक्षय कुमार के साथ बनाया जाएगा। जी हां साउथ इंडियन मूवी कंचना के रीमेक में अक्षय कुमार के होने की बात कही जा रही थी और अब इस प्रोजेक्ट की खबर की अपडेट को देखते हुए कहा जा रहा है कि इससे आर माधवन का भी नाम जुड़ गया है।
सबसे खास बात यह है कि इससे पहले आर माधवन ने कभी भी अक्षय कुमार के साथ काम नहीं किया है, लेकिन अगर कियारा और आर माधवन की बात की जाए तो कियारा आडवाणी और आर माधवन कई प्रोजेक्ट पर एक साथ काम करते हुए नजर आ चुके हैं।
फिल्मी मेकर्स की मानें तो कंचना की रीमेक में फिल्म मेकर्स अक्षय कुमार के ऑपोजिट कियारा आडवाणी को ही साइन करना चाहते हैं। और फिल्म मेकर्स ने जब कियारा आडवाणी को स्क्रिप्ट सुनाई तो कियारा आडवाणी का इस खबर को सुनने के बाद रिएक्शन बहुत ही सकारात्मक था और उन्हें फिल्म बहुत पसंद भी आई है और उन्होंने इस फिल्म के लिए हां भी कर दी है। फिलहाल अक्षय कुमार के संग कियारा आडवाणी की जोड़ी बॉलीवुड पर्दे पर खूब जंचेगी और दर्शकों को भी कंचना की रीमेक का पर्दे पर रिलीज़ होने का बेसब्री से इंतजार रहेगा।
फिलहाल आर माधवन के इस समय होने वाले प्रोजेक्ट की बात की जाए तो माधवन को भी जब फिल्म का कॉन्सेप्ट बताया गया तो उन्होंने भी तुरंत हामी भर दी और आर माधवन एक लंबे समय के बाद फिल्मी पर्दे पर वापस देखने को मिलेंगे क्योंकि आर माधवन की आखिरी फिल्म की बात की जाए तो उन्होंने साल 2016 में खडूस फिल्म में काम किया था।

मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें अब सिर्फ India Alive पर.

Related posts

Leave a Comment