Featured Article Interesting 

जैक मा, दुनियां के अमीरो में से एक, जिसे केएफसी ने नौकरी देने से मना किया

दुनिया के सामने खुद को साबित करने का जुनून एक दिन हमें विश्व विजेता बना देता है। गिरना-संभलना प्रकृति का नियम है, हारना-जीतना भी प्रकृति का नियम है। तो दोस्तों, आज हम बात करने जा रहे हैं, ऐसे ही एक जुनूनी इंसान के बारे में, जो एक टूरिस्ट गाइड था! लेकिन आज वो चीन के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक है। तो आज हम बात करने जा रहे हैं, जैक मा के बारे में। वो इंसान, जिसने इंटरव्यू के 30 रिजेक्शन फेस किये, वो इंसान जिसको नौकरी किसी ने नहीं दी, और वो इंसान जिसने खुद की कंपनी खोलने का सपना देखा! नाम है जैक मा।

जैक मा ने 13 साल की उम्र में ही अंग्रेजी सीखना शुरू कर दिया था। अब अंग्रेजी सीखने के लिए उन्हें किसी शिक्षक की जरूरत थी लेकिन पैसो की तंगी के चलते हैं ऐसा नहीं हो सकता। इसके लिए उन्होंने एक तरीका खोज निकाला, उन्होंने गाइड का काम शुरू कर दिया। वह गाइड बन गए और जो भी अंग्रेजी टूरिस्ट चीन में घूमने आते हैं, जैक मा उन्हें गाइड करते हैं। इससे ना केवल उनकी अंग्रेजी बेहतर हो गई साथ ही साथ उन्हें अलग-अलग देशों के कल्चर का भी अंदाजा हो गया।

एक बार जैक मा अमेरिका गया। वहां उन्होंने इंटरनेट पर एक शब्द टाइप किया ‘बियर’ यानी कि भालू। उनके सामने दुनिया के कई देशों के बियर के ऑप्शन दिखाई दिए लेकिन चाइनीस बीयर का कहीं कोई नाम नहीं। इसके बाद उन्होंने चाइना पेजेस नाम की कंपनी बनाई, जो फ्लॉप हो गई। इसके बाद वह अपने घर चले गए और वही अलीबाबा की शुरुआत की।

जैक मा की निजी संपत्ति की कुल कीमत इस समय 1,30,000 करोड़ रुपए है। उनकी जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी था ,जब उन्हें केएफसी ने नौकरी देने से मना कर दिया था और एक वक्त ऐसा भी है की अलीबाबा दुनिया भर की 190 कंपनियों से जुड़ी हुई है।

जैक मा की पत्नी का कहना है कि उनके पति हैंडसम नहीं है, लेकिन वो ऐसे कई सारे काम कर सकते हैं, जो हैंडसम पुरुष नहीं कर सकते।

Summary
जैक मा, दुनियां के अमीरो में से एक, जिसे केएफसी ने नौकरी देने से मना किया
Article Name
जैक मा, दुनियां के अमीरो में से एक, जिसे केएफसी ने नौकरी देने से मना किया
Description
जैक मा की निजी संपत्ति की कुल कीमत इस समय 1,30,000 करोड़ रुपए है। उनकी जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी था ,जब उन्हें केएफसी ने नौकरी देने से मना कर दिया था
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment