News 

इंडस्ट्री के भाईजान ‘सलमान खान’ की ज़िंदगी के, कुछ रोचक किस्से

ये उस दौर की बात है जब सलमान फिल्मो में नहीं आये थे। तब फिल्मों में आने से पहले सलमान का रोमांस संगीता बिजलानी से चल रहा था। उस वक्त सलमान खान की तुलना में संगीता बड़ी स्टार थी।

साल 2004 में ‘पीपुल मैगजीन’ ने सलमान को दुनिया के ‘बेस्ट लुकिंग मैन’ की लिस्ट में सातवां और भारत में पहला स्थान दिया था।

इंडस्ट्री के भाईजान सलमान खान बीते जमाने के ही-मैन ‘धर्मेन्द्र’ की एक्टिंग के मुरीद हैं और आज भी धरम जी सलमान के पसंदीदा हीरो में से एक हैं।कहा जाता है की धरम जी ने फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ के लिए एक रुपया भी चार्ज नहीं किया था।

सलमान खान और शाहरुख खान आपस में बहुत अच्छे दोस्त है। दोनों ने साथ में हम तुम्हारे हैं सनम, करण-अर्जुन और कुछ कुछ होता है जैसी फिल्में में काम किया हैं। साल 2006 में की दिवाली के मौके पर एक ही दिन सलमान की ‘जानेमन’ और शाहरुख की ‘डॉन’ रिलीज हुई थी। दोस्ती का यह आलम था कि सलमान अपनी फिल्म के प्रचार के दौरान लोगों से कहते थे कि वे डॉन भी देखें।
लेकिन कुछ वर्ष पूर्व कैटरीना कैफ के जन्मदिन की पार्टी में किसी बात को लेकर सलमान और शाहरुख में बहस हो गयी जो बाद में झगड़े तब्दील हो गयी। कुछ सालो तक दोनों में बातचीत बंद रही। एक इफ्तार पार्टी में सलमान ने पहल करते हुए शाहरुख को गले लगा लिया। इसके बाद वे मिलने लगे। सलमान के शो ‘बिग बॉॅस’ पर शाहरुख अपनी फिल्म ‘दिलवाले’ का प्रचार करने गए थे। अब दोनों ने कड़वी बातों को भूला दिया है।

सलमान खान के करीबी लोग बताते हैं कि सलमान, यदि किसी पर गुस्सा होते हैं तो वो उसे आसानी से माफ नहीं करते। जैसा की उन्होंने विवेक ओबेरॉय के साथ किया।

Related posts

Leave a Comment