माँ दुर्गा को प्रसन्न करनाFeatured Article mythology News Opinion हिन्दी लेख 

माँ दुर्गा को प्रसन्न करना चाहते है तो नवरात्र में जरूर करे इन खास नियमो का पालन

हिन्दू धर्म के अनुसार नवरात्रि का त्यौहार खास रूप से माँ दुर्गा के नौ रूपों का त्यौहार माना जाता है। यही वजह है कि नवरात्रि के दौरान हर कोई माता रानी को खुश करने में लग जाता है। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस साल अप्रैल के महीने की शुरुआत में ही नवरात्रि का शुभारम्भ होगा। ऐसे में अगर आप माँ दुर्गा को प्रसन्न करना चाहते है तो आपको नवरात्रि के दौरान कुछ खास नियमो का पालन करना होगा। सबसे पहले तो इस बात का ध्यान रखे कि अगर आपने नवरात्रि का उपवास न भी रखा हो तब भी सुबह जल्दी उठ कर स्नान करने के बाद एकदम स्वच्छ हो कर माँ दुर्गा की पूजा अर्चना करे। इससे माता रानी आपसे जरूर खुश होंगी।

घर की तिजोरी में यह खास चीज रखने से माँ लक्ष्मी हो सकती है प्रसन्न

माँ दुर्गा को प्रसन्न करना

भूल कर भी घर और मंदिर में दीपक को इस तरह से न जलाएं

माँ दुर्गा को प्रसन्न करना..

इसके इलावा अगर आप माँसाहारी भोजन का सेवन करने के शौक़ीन है तो इस बात का ध्यान रखे कि नवरात्रि के नौ दिन भूल कर भी घर में मांसाहारी भोजन का प्रवेश न करे। केवल सात्विक भोजन का ही सेवन करे। इसके साथ ही गलती से भी शराब का सेवन न करे। वही शास्त्रों के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि माँ दुर्गा को घर का बना हुआ भोग अर्पित करने से वह जल्दी प्रसन्न हो जाती है। हालांकि अगर आप घर पर भोग न बना पाएं तो आप माता रानी को फल और दूध का भोग भी लगा सकते है। गौरतलब है कि नवरात्रि के नौ दिन तक घर के मंदिर में गाय के दूध से बने शुद्ध देसी घी का दीपक ही जलाना चाहिए। वो इसलिए क्यूकि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

ये चीजें दान करे और जीवन में थोड़ा सा पुण्य कमाएं

माँ दुर्गा को प्रसन्न करना

इसके साथ ही ऐसा कहा जाता है कि नवरात्रि के दिनों में माता के बीज मंत्रो, चालीसा, स्त्रोत आदि सब का जप, पाठ नियमित रूप से करने से काफी लाभ प्राप्त होता है। यानि अगर आप माँ दुर्गा को प्रसन्न करना चाहते है तो इन सब नियमो का खास ध्यान रखे।

धर्म और तथ्यों से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
माँ दुर्गा को प्रसन्न करना चाहते है तो नवरात्र में जरूर करे इन खास नियमो का पालन  India Alive
Article Name
माँ दुर्गा को प्रसन्न करना चाहते है तो नवरात्र में जरूर करे इन खास नियमो का पालन India Alive
Description
वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस साल अप्रैल के महीने की शुरुआत में ही नवरात्रि का शुभारम्भ होगा। ऐसे में अगर आप माँ दुर्गा को प्रसन्न करना चाहते है तो आपको नवरात्रि के दौरान कुछ खास नियमो का पालन करना होगा।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment