Bollywood Entertainment Featured Article 

संजय लीला भंसाली ने खोले, रणवीर के राज़

दोस्तों, आज हम बात करने जा रहे है बॉलीवुड के बाजीराव यानि की “रणवीर सिंह” की । ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘पद्मावत’ जैसी फिल्मो में अपने शानदार अभिनय से देश-दुनिया में लोगो का दिल जीतने वाले इस स्टार की एक्टिंग के क्या कहने। लेकिन जितना वो अपनी एक्टिंग के लिए फेमस है उतना ही वो अपनी एनर्जी के लिए फेमस है। आपने अक्सर उन्हें फिल्म रिलीज़ के मौके पर या किसी अवार्ड फंक्शन में ज़रूर कूद-फांद करते हुए देखा होगा। उनकी यही आदत ‘संजय लीला भंसाली’ के लिए कभी-कभी समस्या बन जाती है।

बॉलीवुड को ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘पद्मावत’ जैसी फिल्म दे चुके ‘संजय लीला भंसाली’ ने कोमल नाहटा के शो पर रणवीर सिंह को ले कर कुछ राज़ खोले जैसे की उनकी आधी एनर्जी, रणवीर को कण्ट्रोल करने में चली जाती है। संजय लीला भंसाली के अनुसार,” रणवीर सेट पर आता है, फिर वो डायलॉग पड़ता है और फटाक से खड़ा हो जाता है”। संजय उनको समझाते हुए कहते है की “रुक जाओ, भाई, थोड़ा ठहर जाओ। अपनी एनर्जी कंज्यूम करो”।
इन सारी बातों के अलावा ये बात भी किसी से छुपी नहीं है की आज-कल रणवीर, संजय के पसंदीदा एक्टर है।

फिलहाल रणवीर अपने अगले प्रोजेक्ट में जम कर मेहनत कर रहे है। उनका गला प्रोजेक्ट वर्ल्ड कप 1983 पर आधारित फिल्म है। फिल्म का नाम “83 ” बताया जा रहा है ।

माना जा रहा की फिल्म दो कहानियां कहेगी। पहली ये की फिल्म 1983 के वर्ल्ड कप के इर्द-गिर्द घूमती है और दूसरी ये इंडियन क्रिकेट टीम के “हरयाणा हरिकेन” कहे जाने वाले कपिल देव की बायोपिक भी बताई जा रही है। कैसे किसी टीम ने 1983 के वर्ल्ड कप में शून्य से शिखर तक का सफर तय किया और वो टीम, जिसको विश्व क्रिकेट में ज़्यादा तवज्जो नहीं दी जाती थी,उस फिल्म के विश्व विजेता बनने की कहानी है ये और कैसे 1983 के वर्ल्ड कप में चमत्कारिक जीत दर्ज़ करने के बाद हिन्दुस्तान में क्रिकेट का भविष्य बदल गया।

Summary
संजय लीला भंसाली ने खोले, रणवीर के राज़  ....India Alive
Article Name
संजय लीला भंसाली ने खोले, रणवीर के राज़ ....India Alive
Description
फिलहाल रणवीर अपने अगले प्रोजेक्ट में जम कर मेहनत कर रहे है। उनका गला प्रोजेक्ट वर्ल्ड कप 1983 पर आधारित फिल्म है। फिल्म का नाम "83 " बताया जा रहा है ।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment