सोनिया गांधी ने चुप्पी तोड़ीFeatured Article News politics Trending हिन्दी लेख 

सोनिया गाँधी ने चुप्पी तोड़ी और राफेल मामले को लेकर दिया ये बड़ा ब्यान

इसमें कोई दोराय नहीं कि आज कल राफेल मामले को लेकर राजनीती का माहौल काफी गर्माया हुआ है। ऐसे में अब इस मामले को लेकर सोनिया गांधी ने चुप्पी तोड़ी है और पहली बार इस मुद्दे को लेकर ब्यान दिया है। बता दे कि हाल ही में कांग्रेस के संसदीय दल की बैठक हुई थी। जिसमे कांग्रेस के कई बड़े बड़े नेता शामिल हुए थे। जी हां इस बैठक में सोनिया गांधी भी मौजूद थी। आपको जान कर हैरानी होगी कि सोनिया गांधी ने पीएम मोदी को लेकर कई बेतुकी बातें कही है। गौरतलब है कि कांग्रेस की संरक्षक सोनिया गाँधी ने संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी और केंद्र सरकार पर कई इल्जाम लगाएं है।

सोनिया गांधी ने चुप्पी तोड़ी

सोनिया गाँधी ने चुप्पी तोड़ी..

http://indiaalive.in/2019/01/04/smriti-irani-said-something-against-soniya-gaandhi/

जी हां सोनिया गाँधी ने कहा कि मोदी सरकार वास्तव में संस्थाओ को बर्बाद करती जा रही है। यहाँ तक कि सोनिया गाँधी ने ये तक कह दिया कि मोदी सरकार के राज में अभिव्यक्ति की आजादी का गला घोंटा जा रहा है। अब हम तो सोनिया जी से केवल यही कहेंगे कि जब बात अपने घर के लोगो पर आती है, तो सामने वाला हमेशा दूसरो पर ही बेबुनियाद के इल्जाम लगाता है। वैसे आपको जान कर ताज्जुब होगा कि सोनिया गाँधी ने पीएम मोदी को ब्लफ मास्टर तक कह दिया।

हालांकि पीएम मोदी को खुद भी इस बात की उम्मीद नहीं थी कि सोनिया गाँधी उनके लिए ऐसा शब्द इस्तेमाल करेंगी। दरअसल सोनिया गाँधी ने नोटबंदी, राफेल, बेरोजगारी और कृषि जैसे कई मुद्दों को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधने की कोशिश की है। मगर इतना सब होने के बाद भी वह मोदी सरकार को हरा नहीं पाएंगी। वो इसलिए क्यूकि जनता का मत इल्जाम लगाने से नहीं बल्कि देश के लिए कुछ कार्य करने से मिलता है।

यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो जो सोनिया गाँधी ने चुप्पी तोड़ी है, उससे भी उन्हें कोई फायदा नहीं होने वाला है।

राजनीती से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
सोनिया गाँधी ने चुप्पी तोड़ी और राफेल मामले को लेकर दिया ये बड़ा ब्यान  India Alive
Article Name
सोनिया गाँधी ने चुप्पी तोड़ी और राफेल मामले को लेकर दिया ये बड़ा ब्यान India Alive
Description
ऐसे में अब इस मामले को लेकर सोनिया गांधी ने चुप्पी तोड़ी है और पहली बार इस मुद्दे को लेकर ब्यान दिया है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment