पुलवामा सीआरपीएफ आतंकी हमला : जानिये कैसे हुआ आंतकियो द्वारा ब्लास्ट
आज की सबसे बड़ी ख़बर रही है कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ आंतकी हमला| आतंकी हमला को आंतकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने अंजाम दिया है| उरी के बाद से फिर हुआ यह सबसे बड़ा आंतकी हमला है|
सीआरपीएफ आतंकी हमला : हर बात जानिये
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में गुरुवार को जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी ने विस्फोटकों से भरे वाहनों के साथ सीआरपीएफ के जवानों की बस को टक्कर मार दी, जिसमें कम से कम 18 सैनिक मारे गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
जानिए क्यों मुलायम ने की नरेंद्र मोदी के फिर पीएम बनने की कामना
उन्होंने बताया कि आतंकवादी संगठन ने इस घटना की जिम्मेदारी ली। पुलिस ने आतंकवादी की पहचान पुलवामा के काकापोरा के आदिल अहमद के रूप में की है। उन्होंने बताया कि अहमद 2018 में जैश-ए-मोहम्मद में शामिल हो गया। सीआरपीएफ आतंकी हमला में हताहतों की संख्या बढ़नी बाकी है।
पीएम मोदी लोकसभा फाइनल स्पीच : जानिये प्रमुख पाँच बातें
सीआरपीएफ आतंकी हमला विस्फोट में कई लोग घायल हो गए। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि बस के परखच्चे उड़ गए और बिखरे हुए शव उनके पास देखे जा सकते हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि विस्फोट की घटना श्रीनगर जम्मू राजमार्ग पर अवंतीपुरा क्षेत्र में हुई। घायल जवानों को सेना के 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए और इलाके को घेर लिया गया है।

Web Journalist
Ex- Punjab Kesari, Bihar Express, Unacademy



