अपहरण के बाद माता सीता ने रावण से ये 3 बातें कही थीFeatured Article Knowledge mythology हिन्दी लेख 

अपहरण के बाद माता सीता ने रावण से ये 3 बातें कही थी

ये तो सब जानते है कि रामायण के अनुसार रावण ने ही माता सीता का अपहरण किया था. मगर क्या आप ये बात जानते है कि खुद का अपहरण होने के बाद माता सीता ने रावण से कुछ खास बातें कही थी. जिसके बारे में आज हम आपको बताएंगे. अब जाहिर सी बात है कि रावण में माता सीता को उनकी मर्जी यानि उनकी इच्छा के बिना हाथ लगाया था. तो ऐसे में माता सीता का क्रोधित होना लाजिमी था. यही वजह है कि अपहरण होने के बाद माता सीता ने रावण से यह तीन बातें कही थी और आज के समय में तो हर व्यक्ति को इन तीन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए. वो इसलिए क्यूकि आज के जमाने में पाप कुछ ज्यादा ही बढ़ चुका है. तो चलिए अब आपको बताते है कि आखिर सीता जी ने रावण को क्या शिक्षा दी थी.

अपहरण के बाद माता सीता ने रावण से ये 3 बातें कही थी

माता सीता ने रावण से ये 3 बातें कही थी..

१, गौरतलब है कि सीता जी भगवान् राम की पत्नी थी. ऐसे में सीता जी ने रावण से कहा कि जो व्यक्ति दूसरो की स्त्री पर बुरी नजर रखता है या दूसरो की पत्नी को उनकी इच्छा के खिलाफ जा कर छूने की कोशिश करता है, वह वास्तव में दुराचारी और पापी होता है. ऐसा व्यक्ति अपने कर्मो का फल जरूर भोगता है. जी हां माता सीता का कहना है कि ऐसे व्यक्ति को अपने पापो की सजा इसी दुनिया में चुकानी पड़ती है. इसलिए अगर हो सके तो कभी किसी पराई स्त्री पर बुरी नजर न डाले.

२. इसके इलावा माता सीता ने रावण से यह भी कहा था कि कोई भी व्यक्ति भले ही कितना भी धनवान या शक्तिशाली क्यों न हो, लेकिन उसे कभी खुद पर अहंकार नहीं करना चाहिए. जी हां अहंकार के कारण ही व्यक्ति की बुद्धि भृष्ट हो जाती है. यहाँ तक कि अहंकार के कारण ही व्यक्ति खुद को बड़ा और दूसरो को छोटा समझने लगता है. बता दे कि अहंकार से ही एक व्यक्ति के अंत की शुरुआत होती है.

३. इसके साथ ही माता सीता ने रावण से यह भी कहा कि व्यक्ति को कभी अपनी ताकत पर अभिमान नहीं करना चाहिए. वो इसलिए क्यूकि अगर व्यक्ति अपनी ताकत का सही इस्तेमाल न करे, तो एक दिन यही ताकत उसकी मौत का कारण बन सकती है.

 

बहरहाल अपहरण के बाद माता सीता ने रावण से यह तीन बातें कही थी और रावण को जिंदगी का बड़ा सबक सिखाया था. इसलिए अगर हो सके तो माता सीता की इन बातों को हमेशा याद रखे.

 

 

 

धर्म और तथ्य से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

 

Summary
अपहरण के बाद माता सीता ने रावण से ये 3 बातें कही थी - India Alive
Article Name
अपहरण के बाद माता सीता ने रावण से ये 3 बातें कही थी - India Alive
Description
यही वजह है कि अपहरण होने के बाद माता सीता ने रावण से यह तीन बातें कही थी और आज के समय में तो हर व्यक्ति को इन तीन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए.
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment