सवर्णों के 10 प्रतिशत आरक्षण पर सतीश चंद्र मिश्राBreaking News Featured Article Humor News Opinion politics Trending हिन्दी लेख 

सवर्णों के 10 प्रतिशत आरक्षण पर सतीश चंद्र मिश्रा ने भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसा

सवर्णों के 10 प्रतिशत आरक्षण पर बहुजन समाज पार्टी के नेता सतीश चंद्र मिश्रा ने भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसा है । उन्होंने कहा है कि सवर्णों के 10 प्रतिशत आरक्षण जो कि मोदी सरकार के द्वारा दिया जा रहा है । यह एक तरह का छलावा है । यह सवर्णों के साथ किया जा रहा फ्रॉड है । उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ऐसा विचार रख रही है की सवर्णों के 10 प्रतिशत आरक्षण देने पर उसने राजनीति के क्रिकेट मैच में छक्का मार दिया है लेकिन भारतीय जनता पार्टी इस बात से पूरी तरह से अवगत नहीं है कि उसका छक्का सीमा रेखा पर कैच किया जाने वाला है ।

संविधान में केवल 50 फ़ीसदी ही आरक्षण देने का प्रावधान

सवर्णों के 10 प्रतिशत आरक्षण पर सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि भाजपा ने सवर्णों को 10 प्रतिशत आरक्षण नहीं दिया है बल्कि भारत देश में स्थित सभी राज्यों के लिए वह रास्ता खोल दिया है ।  जहां पर वह अपने राज्य में उपस्थित सवर्णों को उनके आर्थिक आधार पर आरक्षण दे सकते हैं   । गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी ने सवर्णों को सीधे आरक्षण नहीं दिया है ।  सतीश चंद्र मिश्रा ने बताया कि संविधान में केवल 50 फ़ीसदी ही आरक्षण देने का प्रावधान है 50 फ़ीसदी से अधिक आरक्षण नहीं दिया जा सकता है ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा

सवर्णों के 10 प्रतिशत आरक्षण के मुद्दे को लेकर सतीश चंद्र मिश्रा ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिना नाम लिए हुए ही उन पर निशाना साधा । उन्होंने कहा कि सवर्णों के 10 प्रतिशत आरक्षण के बिल के बारे में किसी वरिष्ठ मंत्री तक को भी जानकारी नहीं दी गई थी लेकिन इस कानून को लाने के पीछे दो राष्ट्रीय नेताओं के आपस में मिलने से भारतीय जनता पार्टी में डर का माहौल था ।

गौरतलब है कि बसपा के सांसद सतीश चंद्र मिश्रा कहना चाहते थे कि मायावती और अखिलेश यादव के बीच राजनीतिक समझौता की संभावना बढ़ी है । जिसके डर की वजह से भारतीय जनता पार्टी ने अपने वोट बैंक को मजबूत बनाने के लिए सवर्णों के 10 प्रतिशत आरक्षण से संबंधित कानून को जल्दबाजी में लाने का प्रयास किया।

सवर्णों के 10 प्रतिशत आरक्षण पर लगातार विपक्ष की पार्टियां भारतीय जनता पार्टी पर हमला कर रही है और इसे केवल एक चुनावी स्टंट बता रही हैं । यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि भारतीय जनता पार्टी विपक्ष के इन तंज को किस तरीके से लेती है ।

 

 

भारत और राजनीती से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

 

Summary
सवर्णों के 10 प्रतिशत आरक्षण पर सतीश चंद्र मिश्रा ने भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसा
Article Name
सवर्णों के 10 प्रतिशत आरक्षण पर सतीश चंद्र मिश्रा ने भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसा
Description
सवर्णों के 10 प्रतिशत आरक्षण पर बहुजन समाज पार्टी के नेता सतीश चंद्र मिश्रा ने भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा यह एक तरह का छलावा है
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment