चौकीदार ही चोर नामक क्राइम थ्रिलरBreaking News News Social Media Trending 

दिल्ली में चल रहा है चौकीदार ही चोर नामक क्राइम थ्रिलर

लोकसभा चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। इस दौरान दिल्ली में चल रहा है चौकीदार ही चोर नामक क्राइम थ्रिलर । ऐसे में राजनीतिक गलियारों में देश के शीर्षस्थ पार्टियों के उपाध्यक्ष और नेताओं के बीच जुबानी जंग में गर्माहट और कड़वाहट दोनों बढ़ने लगी है। अब राजनेताओं की जबान पहले से ज्यादा कड़वे हो चले है। हर एक पार्टी का नेता दूसरे पार्टी के नेताओं पर आरोप प्रत्यारोप का खेल खेल रहा है।

चौकीदार ही चोर नामक क्राइम थ्रिलर

ऐसे में काग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी ने सेंट्रल ब्यूरो आफ इन्वेस्टिगेशन के अधिकारी एमके सिंहा द्वारा उच्चतम न्यायालय में दिए गए हलफनामे की पृष्ठभूमि में नरेंद्र मोदी सरकार पर एक बड़ा हमला बोला है । कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी ने सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन के मामले में नरेंद्र मोदी सरकार का मजाक बनाते हुए कहा कि मोदी सरकार में दिल्ली में ही चौकीदार ही चोर नामक क्राइम थ्रिलर चल रहा है और दूसरी तरफ मोदी सरकार को लोकतंत्र का कोई भी ख्याल नहीं है। जिसके वजह से लोकतंत्र रो रहा है ।

मोदी सरकार केवल चंद व्यापारियों की सरकार है । जो उन्हें ही अपना सब कुछ मानती है । उनके लिए देश की जनता जो फुटपाथ पर सोती है जो गरीब है । जिसके घर आने को अनाज नहीं है मोदी सरकार उनके लिए कुछ भी नहीं करती है क्योंकि मोदी सरकार ऐसे गरीब लोगों को अपने देश की जनता मानता ही नही ।

चौकीदार ही चोर नामक क्राइम थ्रिलर, राहुल गांधी ने ट्वीट करके कहा कि दिल्ली में अब चौकीदार ही चोर के नाम का थ्रिलर चल रहा है । अब एक नए एपिसोड में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन के डीआईजी द्वारा  कानून सचिव , एक मंत्री और कैबिनेट सचिव के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए है ।  उन्होंने टि्वटर के द्वारा मोदी सरकार पर यह आरोप लगाया गया है कि वही गुजरात से लाया हुआ उनका साथी भारत देश में करोड़ों की वसूली कर रहा है । देश के अफसर थक गए हैं । देश की अर्थव्यवस्था व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है क्योंकि लोगों का मोदी सरकार पर से भरोसा उठ गया है और एक तरफ कोने में देश का लोकतंत्र रो रहा है ।  जिसकी आवाज मोदी सरकार को सुनाई नहीं दे रही है ।

 

भारत से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब India Alive पर

Related posts

Leave a Comment