सोनिया गांधी ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तारीफBreaking News Humor News Opinion Trending 

यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तारीफ

यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधी है । जैसे जैसे ही चुनाव नजदीक आ रहे हैं भारत में स्थित सभी पार्टियों के बीच तकरार बढ़ती चली जा रही है । नेताओं के बोलियों में कड़वाहट बढ़ती चली जा रही है क्योंकि सभी नेता अपने विपक्षी पार्टी के नेता की कमियों को गिना रहे हैं । यूपीए के चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने जमकर देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तारीफ की है । उन्होंने कहा है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अपने मुंह मियां मिट्ठू बनने की कोशिश नहीं की है । उन्होंने यह बात  इंदिरा गांधी जी की जयंती के मौके पर कही ।

सोनिया गांधी ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तारीफ

इंदिरा गांधी की जयंती पर इंदिरा गांधी समाधि समारोह आयोजित किया गया था इस आयोजन में यूपी के चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तारीफ में कहा कि उन्होंने कभी भी अपना प्रचार नहीं किया । उन्होंने बतौर प्रधानमंत्री कभी भी किसी भी काम का श्रेय नहीं लिया गौरतलब है कि यूपी के चेयरपर्सन सोनिया गांधी पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मनमोहन सिंह के बीच की तुलना करते हुए दिखी ।

सोनिया गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि वह ऐसे व्यक्तित्व के मालिक हैं जो अपनी बड़ाई खुद नहीं करते । उन्होंने इंदिरा गांधी जी के साथ भी काम किया है।  वह देश हित के कार्य पर ध्यान देते हैं बड़ी-बड़ी बातें नहीं करते हैं उन्होंने दुनिया भर में सम्मानित किया है और कभी भी कुछ भी नहीं मांगा । उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह एक ऐसे व्यक्ति हैं जो कि विनम्रता सशक्त और अखंडता की प्रतीक है ।

गौरतलब है कि इस साल के इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार से मनमोहन सिंह को सम्मानित भी किया गया है । सोनिया गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तारीफ में अपने मुखारविंदु से यह कहा कि मनमोहन सिंह उस समय देश के प्रधानमंत्री बने जब देश की स्थिति बद से बदतर थी । उस समय देश में धर्मनिरपेक्षता खतरे में थी और प्रधानमंत्री बनने के कुछ महीनों के बाद ही उनके व्यक्तित्व और योजनाओं में से का देश पर बहुत ही अच्छा प्रभाव पड़ा ।

 

भारत से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब India Alive पर

Related posts

Leave a Comment