जानिए क्यों बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को मिली धमकी ?
बॉलीवुड के दबंग स्टार और सुपरस्टार सलमान खान को मिली धमकी । यह धमकी उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति द्वारा दी गई है। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस व्यक्ति ने सलमान खान को कथित रूप से धमकी दी थी । पुलिस अधिकारी के अनुसार धमकी देने वाले व्यक्ति का नाम शाहरुख गुलाब नबी और शेरा है।
जानिए क्यों बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को मिली धमकी ?
पुलिस ने बताया कि शाहरुख गुलाब नबी और शेरा ने इसलिए सलमान खान को धमकी दी थी क्योंकि वह बॉलीवुड में बतौर एक्टर काम करना चाहता था लेकिन उसे किसी डायरेक्टर ने मौका नहीं दिया था। वह चाहता था कि सलमान खान बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में उसे मौका दें ताकि वह अपने आशाओं को पूरा कर सके वह चाहता था कि बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में सलमान खान उसके गॉडफादर बने लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।
सलमान खान को मिली धमकी, पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बताया कि शेरा ने 6 अक्टूबर को सलमान खान के एक निजी सहायक को फोन किया और उस निजी सहायक से अभिनेता सलमान खान का निजी नंबर माँग ने की जिद करने लगा। अधिकारी ने बताया कि जब निजी सहायक ने नंबर देने से इंकार कर दिया तो उसने अभिनेता को और उसके पूरे परिवार को गाली देना शुरू कर दिया और इसके साथ ही गाली देते वक्त उसने सलमान खान को जान से मारने की धमकी भी दे डाली। उसके पश्चात उसने 13 नवंबर को सलमान के पिता सलीम खान को फोन किया और सलमान खान का नंबर मांगा।
उसने बताया कि वह छोटा शकील जो कि गैंगस्टर है उसके लिए काम करता है। अधिकारी ने बताया कि जब सलीम खान ने सलमान का नंबर देने से मना कर दिया तो शेरा ने उन्हें धमकी दी। उन्होंने बताया कि शाहरुख गुलाब नबी और शेरा को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके पश्चात शेरा को मुंबई लाया गया है और एक अदालत में पेश किया गया है। इसके पश्चात अदालत ने शेरा को 22 नवंबर तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है। जिससे वह सलमान खान को मिली धमकी के बारे में पूरी तरह से जानकारी सही सही इकट्ठा कर सकें।

