पीयूष गोयल ने कहा दुष्प्रचार से वास्तविकता नहीं बदलती
राफेल डील का मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंचने के बाद भी ठंडा नहीं हुआ बल्कि इस ने इस मामले ने और जोर-शोर से आग पकड़ ली है । जिस पर विपक्षी पार्टियां अपने अपने राजनीतिक रोटियां को सेक रही हैं और वोट बैंक को भरने के लिए भरसक प्रयास कर रही हैं । राफेल डील के मामले में रिलायंस को लेकर फ्रांस की कंपनी देसा ने अपनी सफाई दी है । सफाई देने के पश्चात भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर एक बड़ा पलटवार किया । बी जे पी के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा दुष्प्रचार करने से वास्तविकता नहीं बदल जाती ।
गौरतलब है कि कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल मामले पर रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण को खरी-खोटी सुनाए थे । उन्होंने निर्मला सीतारमण के फ्रांस दौरे पर भी गंभीर सवाल उठाए थे और उन सवालों के मद्देनजर उन्होंने भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भ्रष्ट व्यक्ति का उपनाम भी दिया था । उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारत देश के प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने घोषणापत्र में वादा किया था कि वह भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ेंगे लेकिन प्रधानमंत्री बनने के बाद खुद ही एक भ्रष्ट व्यक्ति हो गए हैं ।
पीयूष गोयल ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बातों का विरोध करते हुए व उनके सवालों का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का एक मुख्य उद्देश्य है और वह यह है कि 2019 के चुनाव में किसी भी तरीके से जीत हासिल करना । इसके लिए वह देश की जनता से झूठ भी बोल सकती है और वोट बैंक के फायदे के लिए राज्य में दंगे भी करवा सकती है उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास चुनाव लड़ने के लिए अब कोई मुद्दा नहीं बचा है इसलिए वह बार-बार राफेल मामले को उठा रही है ।
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस झूठ बोलकर देश की जनता को भ्रमित कर रही हैं । उन्होंने बताया कि फ्रांस मीडिया ने एक झूठी रिपोर्ट तैयार करके दी थी । इसका खुलासा फ्रांस की कंपनी के सीईओ ने कर दिया है । उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को एक सीख देते हुए कहा कि झूठ पर झूठ बोलने से कोई भी सच नहीं बदल सकता । यह केवल इसलिए किया जा रहा है कि 2012 में गांधी परिवार को जो फायदा पहुंचाया गया था उसे छिपाने की कोशिश की जा सके ।

