भारतीय जनता पार्टी के चाणक्य हुए 54 साल के
भारतीय जनता पार्टी के चीफ अमित शाह 54 साल के हो गए हैं । अमित शाह अपने कर्तव्य एवं गुणों के वजह से भारतीय राजनीति के चाणक्य कहे जा रहे हैं अमित शाह ही एक ऐसे व्यक्तित्व के मालिक हैं जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी को वह उनके कार्यकर्ताओं को न केवल दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनाने में काम किया बल्कि भारतीय जनता पार्टी को देश के कई राज्यों में सत्ता दिलाने में अपनी महत्वपूर्ण एवं विशेष भूमिका भी निभाई
अमित शाह भारतीय जनता पार्टी की कमान 2014 में संभाले थे और इसके बाद उन्होंने हर चुनाव को एक रण की तरह लिए और लगातार हर राज्यों में भारतीय जनता पार्टी के झंडे को लहराते चले गए अब उनकी निगाहें अनेक राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों पर है|
बीजेपी ने भूत से लेकर वर्तमान तक कई अध्यक्ष देखे हैं लेकिन अमित शाह एक ऐसी शख्सियत है जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी को फर्श से लाकर अर्श तक पहुंचा दिया और भारतीय जनता पार्टी को इस मुकाम पर पहुंचा दिया है कि आने वाले लगभग 50 सालों में अगर भारत के केंद्र में किसी की सत्ता हो सकती है तो वह कोई और नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी है । ऐसा अमित शाह सोचते है । अमित शाह के सजगता और कुशल रणनीति का ही परिणाम है कि पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक लेकर हर राज्य में लगभग लगभग भारतीय जनता पार्टी का ही राज है । देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस की आज ऐसी स्थिति हो गई है कि वह अपने अस्तित्व के लिए लड़ाई लड़ रही है । ऐसे पुराने पार्टी को बैकफुट पर लाने का श्रेय केवल और केवल भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह को जाता है ।
शाह व्यवहार में काफी सरल और उदार व्यक्ति हैं । भारतीय जनता पार्टी और देश के लिए काफी कुछ किया है । यह अमित शाह के नेतृत्व का ही कमाल है कि भारतीय जनता पार्टी देश की ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है । भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जिसमें 10 करोड़ से अधिक कार्यकर्ता वर्तमान में सजग रूप से कार्यशील है ।


