भारतीय सेनाNews 

अब भारतीय सेना दिखेगी अब अपने एक नए तेवर में

भारतीय रक्षा तंत्र के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है । भारतीय सेना अब अपने एक नए तेवर में आने वाली है । सेना के टॉप कमांडर ने एक बहुत बड़ा कदम उठाया है ।  जिसके द्वारा ऑफिसर कैडर के नवीकरण के तत्वावधान में मेगा प्लान को मंजूरी दे दी गई है ।
इस प्लान के तहत यह नियम अपनाए जाएंगे कि वर्षों से चले आ रहे पुराने कमांड्स को खत्म कर दिया जाएगा और इसे फिर से एक नया आधार और सही आकार दिया जाएगा । नए प्लान की तरह इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा कि बढ़ते हुए खर्च को नियंत्रित किया जा सके तथा सुरक्षा तंत्र में आने वाले फंड को सही प्रकार से  उपयोग किया जा सके ।
 गौरतलब है कि सेना में सुधार की योजना काफी समय से अटकी हुई थी । रक्षा तंत्र के अधिकारियों ने बताया कि आर्मी कमांडर्स कॉन्फ्रेंस में प्रमुख तौर पर ऑपरेशन नीतिगत पहलुओं को लेकर के गहन विचार-विमर्श के बाद इस योजना को मंजूरी दी गई है  ।
रक्षा सूत्रों ने इस योजना को लेकर के बताया कि  भारतीय सेना के लिए चरणबद्ध तरीके से सुधारवादी नियमों को और शर्तों को लागू किया जाएगा । लगभग एक सप्ताह तक चलने वाली यह कॉन्फ्रेंस की शुरुआत 9 अक्टूबर को हुई थी । जिसकी अध्यक्षता खुद आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत के नेतृत्व में हो रहा है ।
 रक्षा तंत्र से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि तमाम तरह के नियम एवं शर्तों का 360 डिग्री मूल्यांकन किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर उसमें संशोधन भी किया जा सकता है । उन्होंने बताया कि सेना मुख्यालय ने बल की कार्य क्षमता के विस्तार करने आधुनिकीकरण बजट खर्च को कम करने आकांक्षाओं पर ध्यान देने के उद्देश्य को ध्यान में रखकर इस पर रिसर्च किए थे ।
 वहीं सेना के प्रवक्ता कर्नल अमन आनंद ने कहा है कि कमांडर कॉन्फ्रेंस में यह तय किया गया है कि इस रिसर्च के बाद सुझाया के कदमों को चरणबद्ध तरीके से एवं नीति बद्ध तरीके से भारतीय सेना के लिए लागू किया जाएगा । इसके अलावा सप्ताह भर चलने वाले इस कांफ्रेंस में ऑपरेशनल एवं इंटरनल एडमिनिस्ट्रेटिव मुद्दों के अलावा इस कांफ्रेंस में पाकिस्तान बॉर्डर एवं चीन बॉर्डर समेत सुरक्षा से जुड़ी तमाम चुनौतियों पर भी चर्चा की गई । इसके साथ बॉर्डर पर होने वाली समस्याओं का भी अध्ययन किया गया ।

Related posts

Leave a Comment