अमेरिका ने कहा रूस से डील करने का खामियाजा भारत को जल्द ही पता चलेगा
एस 400 डील को लेकर जो कि भारत और और रूस के बीच में हुआ था उस पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बहुत बड़ा बयान दिया है ट्रंप ने अपने बयान में कहा है कि रूस जैसे देश से $5000000000 के s-400 हवाई रक्षा प्रणाली खरीद सौदे पर भारत को जल्द ही दंडात्मक कार्यवाही का सामना करना पड़ेगा और यह कार्यवाही काट्सा काउंटरिंग अमेरिकाज एडवर्सरीज थ्रू सैंक्शंस ऐक्ट (CAATSA) द्वारा किया जाएगा ।
गौरतलब है कि पिछले दिनों रक्षा विशेषज्ञों ने इस बात की आशंका जताई थी कि अमेरिकी प्रशासन के अंदर बदलते राजनीतिक समीकरणों और भारत की व्यापार तथा शुल्क नीतियों के प्रति राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कड़े और भेदभाव वाले निजी विचार s-400 की डील पूर्ण होने के पश्चात डोनाल्ड ट्रंप भारत को एक मित्र देश के रूप में नहीं देख रहे हैं । जिसके वजह से रूस के साथ s-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली की खरीद के बाद कड़े प्रतिबंधों से भारत को छूट मिलने की राह आसानी नहीं होगी ।
रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि पिछले साल कानून के रूप में इस एक्ट के आने के बाद भारत पर प्रतिबंध लगने की संभावना है क्योंकि भारत में रूस के साथ s-400 रक्षा प्रणाली की खरीद के लिए 5.4 अरब डॉलर का सौदा किया है । रूस के साथ भारत का यह सौदा अमेरिका के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण है । दरअसल ट्रंप प्रशासन को ईरान , रूस और उत्तर कोरिया के खिलाफ आर्थिक तथा राजनीतिक प्रतिबंधों से उन्हें निशाना बनाने की भरपूर ताकत देता है ।
गौरतलब है कि चीनी प्रतिष्ठानों पर प्रतिबंध अमेरिका द्वारा सी ए टी एस ए का प्रयोग कर s-400 की खरीद पर ही लगाया गया है। फ्रेंड्स ऑफ इंडिया को यह आशा है कि ट्रंप प्रशासन भारत को सी ए टी एस ए के तहत प्रतिबंधों में छूट दे सकते हैं क्योंकि अमेरिका ऐसा देश है जो भारत को अपना महत्वपूर्ण रक्षा साझेदार की मान्यता देता है।
इसके साथ ही अभी पिछले कुछ वर्षों में अमेरिका और भारत के रिश्ते अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी अच्छे हैं । इसके साथ साथ अमेरिका आने वाले कुछ वर्षों में अरबों डॉलर की रक्षा सामग्री भारत को बेचने के संबंध में सौदा के अंतिम दौर में है ।

