प्रधानमंत्री मोदी नरेंद्र मोदी ने दिया पर्यावरण संरक्षण के लिए मंत्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड के दौरे पर हैं । उत्तराखंड इन्वेस्टर सम्मिट के उद्घाटन के लिए देहरादून में नरेंद्र मोदी ने अपना संबोधन दिया । जिसमें उन्होंने वन वर्ल्ड वन सन और वन ग्रीड का नारा दिया ।
उन्होंने अपने संबोधन में एक बड़ी घोषणा भी की उन्होंने कहा कि साल 2022 तक देश में अक्षय ऊर्जा का निर्माण को लगभग 175 गीगावॉट तक किया जाएगा । भारत देश रिन्यूएबल ऊर्जा के क्षेत्र में विश्व स्तर का लीडर बनने की दिशा में आगे बढ़ चुका है ।
उन्होंने उत्तराखंड वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत देश की अर्थव्यवस्था में पहले से सुधार होने के साथ-साथ पूरा देश एक बड़े परिवर्तन के दौर से आगे बढ़ने वाला है । देश में विकास की अनेक संभावनाओं ने जन्म लिया है और आने वाले वक्त में देश विश्व स्तर पर बड़े-बड़े काम करने वाला है।
भारत के अर्थव्यवस्था में तीव्र गति को देखते हुए दुनिया की तमाम बड़ी संस्थाएं यह मान रही है कि भविष्य में लगभग 80 करोड़ युवाओं वाला देश हमारा भारत विकास के लिए दुनिया के लिए एक मार्ग प्रशस्त करेगा । उन्हें उत्तराखंड के लोगों से कहा कि भारत के विकास में उत्तराखंड राज्य की एक बड़ी भूमिका है। यह वही राज्य है जिसने भारत की तरक्की के लिए निवेशक सम्मेलन जैसे बड़े बड़े आयोजन कराएं हैं ।
नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में पर्यावरण संरक्षण पर भी लोगों का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया उन्होंने कहा कि सारी दुनिया विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण पर भी ध्यान दे रही है । ऐसे में हमारे देश ने पूरे विश्व को वन वर्ल्ड वन और वन ग्रीड का नारा दिया है । गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एलान उस समय किये है जब संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च पर्यावरण पुरस्कार चैंपियन ऑफ अवार्ड से सम्मानित किया गया ।
गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के लिए अग्रणी कार्य और 2022 तक एकल उपयोग वाली सभी तरह के प्लास्टिक को भारत से खत्म करने का संकल्प लेने की वजह से उन्हें पुरस्कार दिया गया है ।

