हुंडई क्रेटा का लॉन्च होने वाला है ये मॉडल, जानिये इसके फीचर्स के बारे मेंFeatured Article Knowledge 

हुंडई क्रेटा का लॉन्च होने वाला है ये मॉडल, जानिये इसके फीचर्स के बारे में

जानकारी के लिए बता दें कि हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (HMIL) 11 मार्च को क्रेटा का N लाइन मॉडल लॉन्च करने वाली है। अब कंपनी ने लॉन्चिंग से पहले इसकी अनऑफिशियल बुकिंग शुरू कर दी है। यानी इसे कंपनी की डीलरशिप पर जाकर बुक किया जा सकता है। अपकमिंग क्रेटा N-लाइन कंपनी की क्रेटा फेसलिफ्ट पर बेस्ड होगी। जिसमें बाहर और अंदर कॉस्मेटिक अपडेट देखने को मिलेंगे। कंपनी इसमें स्पोर्टी लुक देने के लिए कई गजब के फीचर्स देगी। इसका मुकाबला किआ सेल्टोस GT लाइन, फॉक्सवैगन टाइगुन GT, MG एस्टर और स्कोडा कुशाक के साथ होगा।

भारत में पहली बार होगी लॉन्च

क्रेटा N लाइन पहली बार भारत में लॉन्च की जाएगी। जबकि इंटरनेशनल मार्केट में इसकी सेल पहले से की जा रही है। इसमें बड़े 18-इंच के एलॉय व्हील मिलते हैं, जो 17-इंच से अलग हैं। ग्राहकों के पास सिग्नेचर ब्लू, रेड फिनिश और मैट ग्रे शेड के बीच सिलेक्ट करने का ऑप्शन होगा। खास तौर से एकदम फ्रेश लुक के लिए फ्रंट और बैक बम्पर्स को भी नया लुक दिया गया है। इस SUV के केबिन के अंदर एक स्लीक ऑल-ब्लैक स्पोर्टी इंटीरियर शामिल किया जाएगा, जो गियर लीवर, स्टीयरिंग व्हील और सीटों पर N लाइन एक्सेंट द्वारा बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा, N लाइन लोगो एक्सटीरियर को भी खूबसूरत बनाएगा।

मिल सकता है ये इंजन

अपकमिंग क्रेटा N लाइन में क्रेटा फेसलिफ्ट का इंजन मिल सकता है। इसमें 1.5-लीटर MPi पेट्रोल इंजन (115PS और 144Nm) और 1.5-लीटर U2 CRDi डीजल इंजन (116PS और 250Nm) मिलता है। 1.4-लीटर कप्पा टर्बो GDi पेट्रोल यूनिट कुछ समय से बाहर है और इसकी जगह नया 1.5-लीटर कप्पा टर्बो GDi पेट्रोल इंजन (160PS और 253Nm) मिलता है।

खास बात

ट्रांसमिशन ऑप्शन में 1.5-लीटर MPi पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड MT और IVT ऑटोमैटिक, 1.5-लीटर कप्पा टर्बो GDi पेट्रोल इंजन के साथ 7-स्पीड DCT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और 1.5-लीटर U2 CRDi डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड MT और 6-स्पीड AT ट्रांसमिशन देखने को मिलता है।

 

Related posts

Leave a Comment