हिल स्टेशन घूमने का है मन, तो जाएं उत्तराखंड घूमने, जानियेंFeatured Article Travel 

हिल स्टेशन घूमने का है मन, तो जाएं उत्तराखंड घूमने, जानियें

आपने अगर इस गर्मी के सीजन में अपने परिवार के साथ इस महीने में कही घूमने का प्लान बनाया है। तो आपको ऐसे में जरा भी देर नहीं करनी चाहिए। वैसे भी अगर आप किसी हिल स्टेशन पर जाने का प्लान कर रहे है तो फिर तो और भी बढ़िया है और उसका कारण यह है की इस समय हिल स्टेशन का मौसम बहुत ही बढ़िया है। जहां आपको प्राकृतिक नजारे के साथ-साथ तरोताजा हवा का भी एहसास होगा।

यह है एक खूबसूरत गांव

आप चाहे तो अपने परिवार को इस यात्रा के दौरान चोपटा ले जा सकते है। यह एक खूबसूरत गांव है, जिसे उत्तराखंड का स्विट्जरलैंड भी कहते हैं। जानकारी के अनुसार चोपटा एक ऐसी जगह है जो अपने मंदिरों, बर्फ से ढके पहाड़ों के लिए मशहूर है। ऐसे में आपको यहां आकर मजा आएगा।

उठाएं इन चीजों का लुत्फ

यहां आकर आप एडवेंचर कर सकते है। यह जगह एडवेंचर प्रेमियों के बीच भी काफी फेमस है। यहां आप वो स्कीइंग कर सकते हैं। इसके अलावा आप यहा तुंगनाथ मंदिर, देवरिया झील, ओंकारेश्वर मंदिर और कार्णिक स्वामी मंदिर जैसे स्थानों पर जा सकते है।

Related posts

Leave a Comment