हैट्रिक वाली वीडियो ने बदली किस्मत, मुंबई इंडियंस ने 20 लाख में खरीदा
दोस्तों, सोशल मीडिया आजकल बहुत सारे लोगों की जिंदगी बदल रहा है। अभी कुछ समय पहले विजय हजारे ट्रॉफी के एक ट्रायल मैच के दौरान, एक शख्स ने हैट्रिक ली। उसका यह वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद सिलेक्टर्स की नजर उस पर गई और उसकी कहानी बदल गई।
दोस्तों, हम बात कर रहे हैं ‘रसिक सलाम डार’ की। मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल के मुकाबले में, उन्होंने मुंबई इंडियंस की तरफ से पहला ओवर डाला। 17 साल के तेज और युवा गेंदबाज ने शिखर धवन जैसे बल्लेबाज को अपनी गेंदबाजी से हिला दिया। सलाम जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले से हैं और परवेज रसूल के बाद आईपीएल में खेलने वाले जम्मू कश्मीर के दुसरे खिलाडी है।
सलाम को अपने आईपीएल मैच में पहला ओवर फेंकने को मिला। उनकी पहली बॉल, नो बॉल हो गई! जबकि दूसरी गेंद पर शिखर धवन को उन्होंने चलता किया, लेकिन फ्री हिट होने की वजह से वह विकेट नहीं माना गया। इसके बाद वो पूरे मैच में एक भी विकेट नहीं चटका पाए और उन्होंने 4 ओवर में 42 रन दिए।
मुंबई इंडियंस ने सलाम को ट्रायल के लिए बुलाया था। लेकिन उनकी गेंदबाजी देखकर सभी हैरान हो गए थे। सलाम फ़ास्ट बॉल करने के साथ-साथ स्विंग कराने में भी माहिर है। इसी वजह से सलाम को मुंबई इंडियंस बीस लाख रुपए में खरीद लिया।

भारत के स्टार क्रिकेटर इरफान पठान के संपर्क में आने के बाद, उनकी किस्मत बदल गई। जिला स्तरीय टूर्नामेंट में उम्दा प्रदर्शन करने वाले सलाम पर इरफ़ान की नज़र पड़ी और वो उनकी गेंदबाजी से इस कदर प्रभावित हुए कि उन्हें राज्य की टीम में जगह दिला दी। इसके बाद उनका हैट्रिक वाला वीडियो बहुत वायरल हुआ। जिसमें उन्होंने हैट्रिक ली थी।

Writer, Storyteller, Dreamer



