मानसून हुआ सक्रिय, झमाझम बरसात का दौर हुआ शुरू, पढ़िये पूरी खबर
जानकारी के लिए बता दें कि लगभग 15 दिनों से कमजोर पड़ा मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। वहीं, सावन में रिझझिम साथ ही झमाझम वर्षा का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में चार मौसम प्रणालियां सक्रिय है। इसके असर से 11 जुलाई तक अच्छी वर्षा की आशंका है।
खास बात
वहीं, गुरुवार को हल्की और शुक्रवार को झमाझम वर्षा से वातावरण में फिर ठंडक घुलने लगी है। अधिकत तापमान भी 35 डिग्री से लुढ़क कर 31 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। बहरहाल तापमान एक बार फिर गिरने लगा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम दो डिग्री की गिरावट के साथ 24.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
नया सिस्टम हुआ सक्रिय
मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर के ऊपर एक नया सिस्टम सक्रिय हो गया है। जिसके असर से अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। इसके असर से वर्षा की गतिविधियां में तेजी आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार 11 जुलाई तक जबलपुर सहित संभाग के मंडला, डिंडौरी, बालाघाट सहित आस-पास के जिलों में कहीं मध्यम तो कहीं गरज-चमक के साथ भारी वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है।
बढ़ने लगा आंकड़ा
वहीं, ब्रेक के बाद फिर वर्षा का दौर शुरू होने से वर्षा का आंकड़ा भी बढ़ने लगा है। शुक्रवार की रात हुई करीब पौन इंच वर्षा के बाद सीजन में अब तक हुई वर्षा का आंकड़ा 11 इंच के करीब पहुंच गया है।

