सावन माह की हुई शुरूआत, चलेगा करीब इतने दिनों तक, पढ़ियेFeatured Article News 

सावन माह की हुई शुरूआत, चलेगा करीब इतने दिनों तक, पढ़िये

जैसा कि हम सभी जानते है कि हिंदू धर्म में सावन माह का अधिक महत्व है। पूरे माह भगवान शिव की पूजा करने का विधान है। 4 जुलाई, मंगलवार के दिन से शुरू हुआ सावन का महीना 31 अगस्त को खत्म होगा। इस बार सावन 2 महीने तक चलेगा। भक्त इस पवित्र महीने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस महीने में भगवान शिव की पूजा के साथ-साथ जप, जलाभिषेक करने से अधिक लाभ मिलता है। जहां इस माह का पूरे देश में महत्व माना जाता है।

खास बात

भारत में एक से बढ़कर एक शिव मंदिर हैं। जहां भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। अगर आप सावन के महीने में भोलेनाथ के अद्भुत मंदिर के दर्शन करना चाहते हैं तो आपको नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन जरूर करने चाहिए। तो आइए जानते हैं इस मंदिर के बारे में कुछ खास बातें।

इस नदी के तट पर है स्थित

पशुपतिनाथ मंदिर हिंदू आस्था का केंद्र है। यह मंदिर काठमांडू के देवपाटन गांव में बागमती नदी के तट पर स्थित है। भगवान शिव को समर्पित यह मंदिर कई भक्तों को आकर्षित करता है। यहां हर साल हजारों पर्यटक आते हैं। सावन के महीने में महादेव का आशीर्वाद लेने के लिए हजारों भक्त मंदिर में आते हैं। इस मंदिर में भगवान शिव की पांच मुख वाली मूर्ति है। इस मूर्ति तक पहुंचने के लिए मंदिर में चार चांदी के दरवाजे हैं।

यह है मंदिर खुलने का समय

आपको बता दें कि यह मंदिर रोजाना सुबह 4 बजे से रात 9 बजे तक खुलता है। दोपहर और शाम के लिए दरवाजे बंद रहते हैं। यह मंदिर अपनी सुंदरता से लोगों को मंत्रमुग्ध कर देता है। कहा जाता है कि पशुपतिनाथ मंदिर का ज्योतिर्लिंग पारस पत्थर के समान है। पशुपतिनाथ ज्योतिर्लिंग को केदारनाथ मंदिर का आधा हिस्सा माना जाता है।

यह है कहानी

पौराणिक कथा के अनुसार, भगवान शिव यहां चिंकारा के रूप में ध्यान लगाकर बैठे थे। देवताओं ने उनकी खोज की और उन्हें वाराणसी वापस लाने का प्रयास किया लेकिन भोलेनाथ नदी के दूसरी ओर कूद गए। इसी बीच उसका सींग चार टुकड़ों में टूट गया। इसके बाद भगवान पशुपति इस स्थान पर चतुर्मुख लिंग के रूप में प्रकट हुए। इस मंदिर से और भी कई मान्यताएं जुड़ी हुई हैं। आपको भी सावन के महीने में महादेव के इस भव्य मंदिर के दर्शन का प्लान बनाना चाहिए। जो सच में बहुत ही सुदंर जगह है।

Related posts

Leave a Comment