Breaking News 

मणिपुर में हुई तेल की सप्लाई, वायुसेना की ली गई मदद

बीते करीब तीने महीने से बंदी का सामना कर रहे मणिपुर में डीजल की सप्लाई के लिए वायुसेना की मदद ली गई है। रविवार और सोमवार को वायुसेना ने 96 किलोलीटर क्षमता वाले छ: टैंकर गुवाहाटी से इंफाल पहुंचाने का काम सी17 ट्रांसपोर्ट विमान के जरिए किया गया। नोटबंदी के दौरान करंसी की सप्लाई के लिए भी इस विमान की मदद ली गई थी। एक नगा समूह के आंदोलन की वजह से राज्य के लाइफलाइन दो नैशनल हाइवे तीन महीने से बंद पड़े हैं। इस वजह से राज्य में जनजीवन अस्त व्यस्त है। लोगों तक जरूरत का सामान पहुंच पा रहा है।

Related posts

Leave a Comment