बारिश के दौरान ऐसे चलाए सुरक्षित बाइक, जानियें कुछ आसान सी टिप्स, पढ़ियेFeatured Article Knowledge 

बारिश के दौरान ऐसे चलाए सुरक्षित बाइक, जानियें कुछ आसान सी टिप्स, पढ़िये

जैसा कि हम सभी जानते है कि बारिश का मौसम आ गया है। अगर आप टू-वीलर चलाते हैं तो इस मौसम में कुछ जरूरी बातें हमेशा ध्यान रखनी चाहिए। इन बातों का ध्यान न रखने पर बारिश में बाइक/टू-वीलर चलाना आपके लिए खतरनाक हो सकता है। यहां हम आपको कुछ खास टिप्स बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर बारिश के दौरान भी सुरक्षित बाइक राइडिंग कर सकते हैं।

इसका रखें विशेष ध्यान

बिना हेलमेट के टू-वीलर किसी भी मौसम में नहीं चलाना चाहिए और बारिश के दौरान तो इसका विशेष ध्यान रखना चाहिए। हेलमेट दुर्घटना के दौरान राइडर की जान बचाने में मदद करता है। बारिश के दौरान हेलमेट के शीशे की वजह से आंख पर पानी की बूंदें नहीं पड़ती, जिससे बाइक चलाना आसान रहता है।

खास बात

बारिश में हेलमेट पर आने वाली बूंदों से ध्यान भटक जाता है जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। बाजार में मौजूद फिंगर वाइपर खरीदकर आप हेलमेट के शीशे को फिंगर वाइपर से साफ करते रह सकते हैं।

इसको करें फॉलो

सामने चल रही कार या ऑटो के सहारे आप बाइक को एक निश्चित दूरी पर रखकर फॉलो कर सकते हैं। सामने चल रहे ऑटो के पीछे सेंटर में भी आप बाइक रख सकते हैं जिससे सामने के गड्ढे आदि से ऑटो कैसे साइड होकर निकल रहा है आपको समझने में आसानी हो जाएगी।

 

Related posts

Leave a Comment