बांडीपोरा में सुरक्षाबलों-आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो जवान घायल
उत्तरी कश्मीर के बांडोपोरा इलाके में गुरुवार सुबह सुरक्षाबलों ने आतंकियों के एक दल को हाजिन गांव में घेर लिया। इसके बाद आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया। इस हमले में दो जवान घायल हो गए हैं। खबरों की मानें तो आतंकी हमला करते ही घटनास्थल से फरार हो गए।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जिले में हाजिन इलाके के शाहगुंदगांव में उग्रवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल तलाशी अभियान में जुटे थे तभी छिपे हुए उग्रवादियों ने उन पर गोलियां चलाई, जिससे वहां मुठभेड़ शुरू हो गई।

