Breaking News Featured Article News 

पीएम मोदी ने दी 40 लाख से ज्यादा ग्रामीणों को सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जल जीवन मिशन, उत्‍तर प्रदेश के अन्‍तर्गत विंध्‍य क्षेत्र के मिर्जापुर एवं सोनभद्र जिलों की 23 ग्रामीण पाइप पेयजल परियोजनाओं का शिलान्‍यास वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्‍यम से किया। योजना पर कुल 5,555.38 करोड़ रुपये की लागत आएगी। पीएम मोदी ने इस दौरान कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अब पहले की तरह दिल्ली में योजनाएं तय नहीं होती हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के दशकों बाद तक ये क्षेत्र उपेक्षा का शिकार रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि घर-घर पाइप से पानी पहुंचने की वजह से हमारी माताओं-बहनों का जीवन आसान हो रहा है। इसका एक बड़ा लाभ गरीब परिवारों के स्वास्थ्य को भी हुआ है। इससे गंदे पानी से होने वाली हैजा, टायफायड, इंसेफलाइटिस जैसी अनेक बीमारियों में भी कमी आ रही है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ मुख्‍य कार्यक्रम स्‍थल सोनभद्र जिले के विकास खंड चतरा की ग्राम पंचायत करमांव में शामिल हुए। पीएम मोदी ने कहा, विंध्याचल हो या बुंदेलखंड पूरा क्षेत्र संसाधनों के बाद भी कई सालों तक अभाव का क्षेत्र बना रहा। इतनी नदियां होने के बाद भी इसकी पहचान सबसे अधिक सूखा प्रभावित क्षेत्रों में रही है। इस वजह से बहुत से लोग यहां से पलायन कर गए, इन समस्याओं को दूर करने के लिए हमने निरंतर काम किया है। हर घर जल पहुंचाने के अभियान को अब डेढ़ साल हो रहे हैं। इस दौरान देश में 2 करोड़ 60 लाख से ज्यादा परिवारों को उनके घरों में नल से शुद्ध पीने का पानी पहुंचाने का इंतजाम किया गया है। इसमें लाखों परिवार उत्तर प्रदेश के भी हैं।

जीवन में Sense of Responsibility का भाव रखने वाले ही होते हैं सफल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल योजना में 5,555 करोड़ रुपए की परियोजनाओं के लिए रविवार को भूमि पूजन किया। यह कार्यक्रम चतरा विकास खंड के करमा गांव में आयोजित किया गया।

शिलान्यास वाली परियोजनाओं से सोनभद्र और मिर्जापुर के 2995 गांव के 40 लाख लोगों को पीने का शुद्ध पानी मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने परियोजनाओं के लाभ गिनाए। योगी ने कहा कि विकास के पास वनांचल में संभावनाएं अपार हैं। सी दिशा में प्रधानमंत्री के आशीर्वाद से विकास की गति बनी हुई है।

 

Related posts

Leave a Comment