Breaking News 

दुनियाभर में लगा योग का आसन, मोदी बोले-इससे बना नया जॉब मार्केट

तीसरे ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ पर बुधवार को पूरी दुनिया में लाखों लोगों ने योग किया। देश में मुख्य कार्यक्रम लखनऊ में हुआ, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 51 हजार से अधिक लोगों ने बारिश के बावजूद योग किया। अहमदाबाद में 55 हजार लोगों ने बाबा रामदेव के सान्निध्य में एक साथ योग कर विश्व रिकॉर्ड बनाया। चीन, कोलंबिया, अमेरिका, पैराग्वे, मेक्सिको, इटली और सिंगापुर समेत लगभग 150 देशों में योग दिवस की धूम रही।

लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में योग करने से पहले लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘आज दुनिया का शायद ही कोई देश होगा, जहां पर योग के प्रति आकर्षण न बढ़ा हो। तीन वर्षो में नए-नए योग संस्थान विकसित हुए हैं और बड़ी संख्या में योग शिक्षकों की मांग बढ़ी है। इसके जरिये विश्व में नया जॉब मार्केट तैयार हो रहा है।’ मोदी ने योग का महत्व बताते हुए कहा कि इसने दुनिया को भारत से जोड़ दिया है।

योग दिवस कार्यक्रम में मोदी के साथ उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपाद यशो नाईक भी मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment