Breaking News 

अहमदाबाद में रथयात्रा की हिफाजत के लिए पहली बार तैनात होंगे एनएसजी कमांडोज

गुजरात के अहमदाबाद में इस साल होने वाली सलाना भगवान जगन्नाथ रथयात्रा के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। शहर में 25 जून को होने वाली जगन्नाथ रथयात्रा की निगरानी पहली बार राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) करेंगे। इसके अलावा अर्द्धसैनिक बलों की 26 कंपनियां भी इस यात्रा के लिए तैनात रहेंगी।

गुजरात के गृह मंत्री प्रदीपसिंह जडेजा ने बताया कि गांधीनगर के नजदीक रायसेन में एनएसजी हब बनाया जा रहा है। एनएसजी की एक यूनिट मेघनीनगर के गोढा कैंप के पास तैनात है। एनएसजी को दो वरिष्ठ अधिकारी और उनकी टीम ने दो दिन पहले जमालपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर का मुआयना किया था।

Related posts

Leave a Comment