तो इस वजह से ट्विटर पर छाया है साड़ी ट्रेंड, जानिए क्या है वजह
अगर आप सोशल मीडिया के मात्र ब्लॉगिंग साइट ट्विटर का इस्तेमाल करते होंगे तो निश्चित तौर पर ही आपको कल कुछ ऐसी जरूर तस्वीरें देखी होंगी जिनमें बड़ी बड़ी अभिनेत्रियों और टीवी न्यूज़ चैनल की एंकर से लेकर राजनीति की तमाम महिला नेत्रियों ने भी ऐसी तस्वीरें ट्विटर पर डाली जिससे ट्विटर पर साड़ी ट्रेंड छाया हुआ है तो चलिए हम आपको बताते हैं कि यह साड़ी ट्रेंड क्यों इतना तेजी से बढ़ रहा है और उसके पीछे कारण क्या है ?
यह थी वजह और इन लोगों ने शेयर की ऐसी तस्वीर –
Morning puja on the day of my wedding (22 years ago!) #SareeTwitter pic.twitter.com/EdwzGAP3Wt
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) July 17, 2019
दरअसल ट्विटर पर मंगलवार की सुबह हैशटैग साड़ी टि्वटर #sareetwitter ट्रेंड शुरू किया गया। और इसकी वजह बना न्यूयॉर्क टाइम्स में छपा वह लेख जिसमें साड़ी की गरिमा के बारे में बताया गया था।
Saree dipicts our Indian tradition and culture. It is also supposed to be known as our sexiest costume. One looks dignified , elegant, beautiful , graceful and yet can seem very appealing in it #SareeTwitter pic.twitter.com/gVIuAZ6Uco
— Nagma (@nagma_morarji) July 15, 2019
वैसे तो तमाम बॉलीवुड अभिनेत्रियां भी रंग बिरंगे और विदेशी साज सज्जा से सराबोर रहती हैं लेकिन ऐसी खबर सुनने के बाद वह भी दिखावा करने से पीछे नहीं हटीं। बस फिर क्या था यह ट्रेंड देखते ही देखते हिट हो गया और ट्विटर पर साड़ी ट्रेंड छाया, यह ट्रेन कितनी तेजी से आगे बढ़ है कि बॉलीवुड की अभिनेत्रियों जैसे शिल्पा शेट्टी आलिया भट्ट दीपिका पादुकोण, रेखा ने भी अपनी साड़ी की तस्वीरों को टि्वटर पर शेयर करने से पीछे नहीं हटीं।
चुनाव में वोट देने को लेकर अनुपम खेर और स्वरा भास्कर के बीच में ट्विटर पर छिड़ी जंग
इसके अलावा राजनीति में मौजूद तमाम महिलाओं की बात करें तो प्रियंका चतुर्वेदी, प्रियंका गांधी वाड्रा, पल्लवी जयसवाल ने भी ट्विटर पर अपनी साड़ी की तस्वीरों को अपलोड किया और इस साड़ी ट्रेन का हिस्सा बनीं।
सनी देओल को सनी लियोन कह गया यह न्यूज एंकर, ट्विटर पर कर रहा है ट्रेंड
गौरतलब है कि कल सुबह से शुरू हुआ यह ट्रेंड इतना तेजी से पॉपुलर हुआ कि शाम होते होते बॉलीवुड की तमाम हस्तियों से लेकर राजनीति की तमाम हस्तियों ने भी अपनी साड़ी की तस्वीरों को टि्वटर पर शेयर करने से नहीं हिचके छाया और यही वजह रही कि शाम को देखते-देखते ट्विटर पर साड़ी ट्रेंड छाया जो आज तक बरकरार है फिलहाल आगे नया ट्रेंड क्या आने वाला है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
ट्विटर मोस्ट ट्रेंडिंग लीडर बन गए है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in

