जजमेंटल है क्या, का दूसरा गाना पारा-पारा रिलीज, देखें पूरा वीडियो
जजमेंटल है क्या का दूसरा गाना पारा पारा रिलीज हो चुका है और यह यूट्यूब पर बड़ी तेजी से फिट भी हो रहा है और उसकी वजह और कुछ नहीं बल्कि फिल्म के टाइटल को लेकर हुआ बवाल ही है हालांकि अब किसी भी प्रकार का विवाद नहीं है और यह फिल्म आने वाली 26 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है फिलहाल पारा पारा गाने में राजकुमार राव और कंगना रनौत की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है तो चलिए देर नहीं करिए और देखिए यह वीडियो।
ऐसा है, जजमेंटल है क्या का दूसरा गाना –
कंगना रनौत और राजकुमार राव स्टार फिल्म जजमेंटल है क्या की टाइटल को लेकर बहुत बवाल हुआ और कहा यह भी जाने लगा कि शायद ही ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो, लेकिन तमाम विवादों के बीच से उभरते हुए फिल्म आने वाली 26 जुलाई को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में राजकुमार राव केशव की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे और कंगना रनौत बॉबी की भूमिका में नजर आएंगी।
कंगना रनौत की पंगा फिल्म का लुक हुआ वायरल
यह कहानी एक मर्डर के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आएगी जिसमें रोमांस का तड़का देने की कोशिश की गई है। वही फिल्मी पर्दे पर कंगना रनौत और राजकुमार राव की जोड़ी को दर्शक देखने के लिए बेताब है क्योंकि दोनों काफी लंबे समय के बाद एक दूसरे के साथ फिल्मी पर्दे पर नजर आने वाले हैं।
क्या कमाल दिखा पाएगी, बतौर डायरेक्टर ‘कंगना रनौत’ की ये फिल्म ?
जजमेंटल है क्या फिल्म का दूसरा गाना पारा पारा रिलीज हो चुका है और इस फिल्म का निर्देशन प्रकाश कोवेलेमुदी ने किया है और इस फिल्म को एकता कपूर के द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है फिलहाल ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा सकती है क्योंकि काफी लंबे समय के बाद कोई डार्क कॉमेडी फिल्म बॉलीवुड पर्दे पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म के पहले गाने वखरा के रिलीज के दौरान कंगना रनौत का एक पत्रकार से विवाद भी हो गया था।
कंगना रनौत ने रणबीर और आलिया की उम्र पर दिया बड़ा बयान

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in

