तीन तलाक और गो हत्या हो बंद: ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड
ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड की कार्यकारिणी मीटिंग में तीन तलाक का जमकर विरोध हुआ। मीटिंग में शामिल बोर्ड के पदाधिकारियों और सदस्यों ने एक स्वर से मांग रखी कि तीन तलाक की कुप्रथा को खत्म करने के लिए केंद्र सरकार सती प्रथा जैसा सख्त कानून बनाए। इस तरह का कानून बनने से हजारों विवाहित महिलाओं का जीवन बर्बाद होने से बच जाएगा।
मीटिंग में लिए गए फैसलों की जानकारी ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता मौलाना यासूब अब्बास ने दी। उन्होंने बताया कि मीटिंग में फैसला किया गया कि भारत में गौ मांस खाना और गो हत्या करना हराम है।

