Breaking News 

दलाई लामा ने कहा, तिब्बत को अर्थपूर्ण स्वायत्तता दे चीन

बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा ने खुद को प्राचीन भारतीय विचारों और मूल्यों का प्रचार करने वाला दूत बताते हुए चीन से तिब्बत को अर्थपूर्ण स्वायत्तता देने की मांग की है। दलाई लामा ने भारत द्वारा यूज किए जाने के चीनी आरोप को सिरे से खारिज करते हुए कहा, ‘मैंने भारत के अहिंसा, करुणा और धार्मिक सहिष्णुता के दर्शन के बारे में सबको बताया है।’

दलाई लामा ने बुधवार को यहां संवाददाताओं से कहा, ‘हम तिब्बत की आजादी की मांग नहीं कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि चीन तिब्बत को अर्थपूर्ण स्वायत्तता दे। हम चीन के साथ बने रहना चाहते हैं।’ बता दें कि चीन दलाई लामा की अरुणाचल यात्रा से आग बबूला हो गया है। चीन ने पिछले एक महीने में दलाई लामा की यात्रा पर भारत को कई बार चेतावनी दे चुका है। इधर भारत ने भी चीन को दलाई लामा की इस धार्मिक यात्रा को राजनीतिक रंग नहीं देने की ताकीद की है। चीन अरुणाचल में दलाई लामा की यात्रा को दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को ‘गंभीर नुकसान’ पहुंचाने वाला बता रहा है।

Related posts

Leave a Comment