जेटली ने राज्य सभा में कहा, गोरक्षा के नाम पर पीट पीट कर हत्या करने वालों के साथ कोई सहानुभूति नहीं
पीट पीट कर हत्या किये जाने के बढ़ते मामलों को लेकर विपक्ष के निशाने पर आयी सरकार ने गुरुवार (20 जुलाई) को दावा किया कि गाय से जुड़ी भावनाओं के नाम पर लोगों को मारना अस्वीकार्य है. साथ ही उसने राज्य सरकारों से कहा कि वे इस प्रकार की हिंसा के मामलों में कड़ी कार्रवाई करे. दलितों एवं अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न के मुद्दे पर राज्यसभा में दो दिन तक चली चर्चा का सदन के नेता के रूप में जवाब देते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि इस प्रकार की हिंसा के लिए केन्द्र को दोषी नहीं ठहराया जा सकता क्योंकि इस प्रकार के मुद्दों के लिए राज्य सरकारें जिम्मेदार होती हैं.

