Breaking News 

चीन के ‘वन बेल्ट वन रोड’ परियोजना का ‘एनर्जी डिप्लोमेसी’ के जरिये जवाब देगा भारत

इस समय पूरी दुनिया की नज़र चीन के मेगा प्रोजेक्ट वन बेल्ट वन रोड़ यानि OBOR पर है. भारत लगातार इसका विरोध कर रहा है, तो इसके साथ ही इसका तोड़ निकालने में भी लगा है. ओबीओआर को किनारे कर भारत ने अपने पड़ोसियों को साधने की तैयारियां कर ली हैं, भारत ‘एनर्जी डिप्लोमेसी’ के तहत अपने पड़ोसियों को अपना बनाने की कोशिश कर रहा है.

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, भारत लगातार इंडोनेशिया से लेकर मॉरिशस तक ऊर्जा संबंधों को मजबूत बनाने में जुटा है. जिससे भारत पश्चिमी ओर से किये जा रहे अवरोधों से निपटने की तैयारी कर रहा है. भारत हिंद महासागर क्षेत्र में सभी करीबियों को साधने में जुटा है, इसके तहत मॉरिशस की भूमिका काफी अहम है. इससे पहले भी भारत मॉरिशस को पेट्रोलियम उत्पादों को सप्लाई करता रहा है. मॉरिशस के साथ जुड़ने से भारत अपनी पकड़ अफ्रीकी देशों तक भी पहुंचा सकता है.

Related posts

Leave a Comment