घर पर नहीं लगाना चाहिए ये चीज का पेड़, कहता है वास्तु, पढ़ियेFeatured Article Knowledge Lifestyle 

घर पर नहीं लगाना चाहिए ये चीज का पेड़, कहता है वास्तु, पढ़िये

पेड़-पौधे का हमारे जीवन में काफी महत्व है। हिंदू धर्म में तो कई पेड़—पौधों की पूजा की जाती है। शास्त्रों के अनुसार, पेड़-पौधों में देवी देवताओं का वास होता है। वहीं लोग घरों में भी पेड़-पौधे लगाते हैं। लेकिन कुछ पौधे ऐसे होते हैं, जिनको घर में नहीं लगाना चाहिए। वास्तु के अनुसार, ऐसे पेड़-पौधे दुर्भाग्य का कारण बन सकते हैं। जानते हैं ऐसे 5 पेड़-पौधों के बारे में जिनको भूलकर भी घर में नहीं लगाना चाहिए।

 बोन्साई

कई लोग घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए बोन्साई के पौधे को घर में सजाते हैं। वहीं वास्तु शास्त्र के अनुसार, बोन्साई पौधों को घर, आंगन या कमरे में नहीं लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार बोन्साई का पौधा शुभ नहीं होता क्योंकि यह बहुत धीमी गति से बढ़ता है। ऐसे में जीवन में तेजी से विकास या फिर प्रगति की कामना करने वालों को कभी भी इस पौधे को अपने घर या फिर कार्यस्थल पर नहीं लगाना चाहिए।

नींबू

घर में कुछ पौधों को लगाने से अशुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। नींबे का पौधा भी इनमें से एक है। वास्तु के अनुसार, घर में कभी भी नींबू का पौधा नहीं लगाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि कांटेदार और खट्टे स्वाद वाले इस पौधे का असर उस घर में रहने वाले लोगों के जीवन में भी दिखाई देता है। इसकी वजह से अक्सर परिवार के लोगों में खटास पैदा होने लगती है।

पीपल

हिंदू धर्म में जिस पीपल को बहुत ज्यादा पूजनीय माना गया है, उसका किसी घर के भीतर होना अशुभ माना गया है। वास्तु के अनुसार, घर के भीतर अक्सर दीवारों या छतों पर निकल आने वाले पीपल को बैडलक का बड़ा कारण माना गया है। ऐसे में इन पौधों को उखाड़कर कहीं बाहर मैदान में जाकर लगा देना चाहिए।

मदार

आक या मदार के फूल को भगवान शिव की पूजा में प्रयोग लाया जाता है। लेकिन वास्तु के अनुसार इसे घर में कभी नहीं लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार दूध वाले पौधे अक्सर घर के भीतर नकारात्मक ऊर्जा फैलाने का बड़ा कारण बनते हैं। ऐसे में न सिर्फ आक बल्कि जितने भी दूध वाले प्लांट्स हैं, उन्हें अपने घर में लगाने से बचना चाहिए।

कैक्टस

बहुत से लोगों को अपने गार्डेन या छत पर तमाम तरह के कैक्टस लगाने का शौख होता है, लेकिन वास्तु के अनुसार ऐसा करने से हमेशा बचना चाहिए। वास्तु के अनुसार कैक्टस ही नहीं जितने भी कांटे वाले पौधे होते हैं, उन्हें घर-आंगन में लगाने पर अक्सर अशुभ प्रभाव देखने को मिलते हैं। ऐसे में बैडलग से बचने के लिए भूलकर भी कैक्टस को अपने घर के भीतर या दरवाजे पर नहीं लगाना चाहिए।

Related posts

Leave a Comment