घर पर ऐसे बनाएं आलू के चिप्स, जानियें इसकी आसान सी रेसिपी

जैसा कि आलू के चिप्स बच्चों के पसंदीदा खाद्य पदार्थों में से एक हैं। चाहे घर पर फुरसत का समय हो या परिवार की गपशप। अगर आपको बीच-बीच में आलू के चिप्स मिल जाएं तो थोड़ा और मजा आ जाता है। आज हम आपको इसकी रेसिपी के बारे में बताएंगे। जिसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं।

सामग्री

आलू – 2
धनिया – 50 ग्राम
लाल मिर्च – 1/2 छोटा चम्मच
चावल का आटा – 3 कप
नमक स्वाद अनुसार

ये है बनाने की विधि

सबसे पहले आलूओं को अच्छे से धोकर छील लें। इसके बाद आलू को चिप्स कटर की मदद से काट लें। इसके बाद कटे हुए आलूओं को गरम पानी में डाल दें और कुछ देर बाद इन्हें अलग निकाल कर पेपर पर रख लें। जब आलू अच्छे से सूख जाएं तो उन पर धनिया छिड़क दें।
प्रत्येक आलू के ऊपर चावल का आटा छिड़कें और उसके ऊपर आलू का दूसरा टुकड़ा रखें। एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें धीरे-धीरे आलू डालें। जब आलू गोल्डन ब्राउन हो जाएं तो इन्हें निकाल लें। आपके आलू के चिप्स तैयार हैं। इसे प्लेट में निकालें और चटनी के साथ सर्व करें। जो खाने में बहुत ही मजा देगा।

Related posts

Leave a Comment