घर के मुख्य द्वार पर ना रखे ये चीज, वरना हो सकती है धन संबधी समस्याएं
जैसा कि हम सभी जानते है कि हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार प्रत्येक वस्तु को एक निश्चित दिशा में रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है, जिससे व्यक्ति के जीवन में खुशियां बनी रहती हैं। ऐसे में आप अपने मुख्य द्वार के लिए इन वास्तु टिप्स को अपना सकते हैं जिनकी मदद से व्यक्ति धन संबंधी समस्याओं से काफी हद तक छुटकारा पाया जा सकता है।
घर रहना चाहिए साफ-सुथरा
घर का मुख्य द्वार हमेशा साफ-सुथरा रहना चाहिए। क्योंकि गंदे स्थान पर देवी लक्ष्मी का वास नहीं होता है। ऐसे में अगर आप मुख्य द्वार की साफ-सफाई का ध्यान रखेंगे तो इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। यह भी ध्यान रखें कि मुख्य द्वार पर गंदा पानी जमा न हो।
झाड़ू को माना गया है महत्वपूर्ण
हिंदू धर्म में झाड़ू को भी बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में झाड़ू को कभी भी मुख्य दरवाजे पर नहीं रखना चाहिए। इसके अलावा वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि मुख्य द्वार के पास जूते-चप्पल नहीं रखने चाहिए और न ही मुख्य द्वार पर कूड़ादान रखना चाहिए।
नहीं होने चाहिए कांटेदार पौधे
वहां कोई बिजली का खंभा या तार आदि नहीं होना चाहिए। मुख्य द्वार पर वास्तु शास्त्र के अनुसार इसे अशुभ माना जाता था। यह भी ध्यान रखें कि मुख्य द्वार पर कांटेदार पौधे नहीं होने चाहिए। क्योंकि वास्तु शास्त्र के अनुसार ये पौधे आपके रिश्ते में दरार पैदा कर सकते हैं।

