वास्तु के अनुसार यहां रखे कूड़ादान, नहीं हो सकती है परेशानीFeatured Article Knowledge News 

वास्तु के अनुसार यहां रखे कूड़ादान, नहीं हो सकती है परेशानी

आजकल हम देखते है कि लोग वास्तु के हिसाब से घर में किचन, बेडरूम इत्यादि चीजों की जगह निर्धारित करते हैं। घर अगर वास्तु के हिसाब से बना हो तो उस घर में सुकून और समृद्धि रहती है। वहीं घर के अलावा भी वास्तु शास्त्र में कई अन्य चीजों के बारे में बताया गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, जिस घर में सामान वास्तु के हिसाब से नहीं रखा जाता, वहां की चीजें भी नकारात्मक ऊर्जा पैदा करती हैं। वास्तु शास्त्र में कूडेदान की जगह के बारे में भी बताया गया है। वास्तु के अनुसार, अगर कूड़ेदान को घर में सही दिशा में नहीं रखा जाए तो परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

खास बात

कूड़ादान एक ऐसी चीज है, जिस पर लोग ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं और उसे कहीं भी रख देते हैं। वहीं वास्तु शास्त्र के हिसाब से इसे घर में रखने के लिए सही दिशा का चुनाव करना बहुत जरूर है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर कूड़ेदान को सही दिशा में न रखा जाए तो घर में रहने वाले लोगों को कई तरह की परेशनियों का सामना करना पड़ सकता है।

इससे नहीं होती धन की प्राप्ति

वास्तु के मुताबिक, कूड़ेदान को कभी भी घर की उत्तर दिशा में नहीं रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस दिशा में कूड़ेदान को रखने से धन प्राप्ति के नए अवसर नहीं मिलते और धन हानि होने की भी संभावना बनी रहती है। वहीं नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के रास्ते में भी कई तरह की बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं।

Related posts

Leave a Comment