एक दिन में ही 9,500 प्रोजेक्ट का शुभारंभ करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ राजस्थान सरकार अगले मंगलवार, 29 अगस्त को एक रिकार्ड बनाने की तैयारी में है। दरअसल, प्रधानमंत्री पीएमजीएसवाई के तहत राष्ट्रीय राजमार्गों, राज्य सड़कों और ग्रामीण सड़कों सहित 9,500 से अधिक सड़क परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इस परियोजना पर कुल 7,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आएगी। इसके लिए पीएम अगले हफ्तेे उदयपुर जाएंगे, इस दौरान कुछ परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के अलावा केंद्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी भी इस समारोह में भाग लेंगे।
सूत्रों के अनुसार, 3,000 किमी से अधिक की 109 परियोजनाओं को सड़क परिवहन मंत्रालय और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा वित्त पोषित किया जा रहा है। इन परियोजनाओं में मुख्य रूप से राजमार्गों को चौड़ा करने और राज्य सड़कों के सुधार और निर्माण कार्य शामिल हैं। इसमें लगभग 15,000 करोड़ रुपये का लागत आएगा। इसके अलावा प्रधानमंत्री उन 11 राजमार्गों का उद्घाटन करेंगे जो कुल 873 किलोमीटर लंबी होगी। इसमें से अधिक परियोजनाएं केंद्र के ग्रामीण संपर्क कार्यक्रमों के अंतर्गत आता है जैसे पीएम ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाइ), राजस्थान रोड सेक्टर मॉडर्नाइजेशन प्रोजेक्ट (आरआरएसएमपी) व ग्रामीण गौरव पथ।

