इस दिन से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्रि, बन रहे कुछ दुर्लभ संयोग, पढ़ियेNews 

इस दिन से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्रि, बन रहे कुछ दुर्लभ संयोग, पढ़िये

सनातन धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है। इसके साथ ही हर साल चैत्र नवरात्रि से हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत होती है। इस वर्ष चैत्र नवरात्रि 30 मार्च से शुरू हो रही है और माताजी की 9 दिवसीय पूजा 6 अप्रैल को रामनवमी के दिन समाप्त होगी। चैत्र नवरात्रि के नौ दिनों में देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। इसके साथ ही चैत्र नवरात्रि को देवी मां की पूजा और आराधना के लिए बहुत खास माना जाता है। इस वर्ष देवी दुर्गा हाथी पर सवार होकर आ रही हैं। इसके साथ ही चैत्र नवरात्रि पर कई दुर्लभ संयोग भी बन रहे हैं। दरअसल, इस साल चैत्र नवरात्रि पर अमृतसिद्ध योग और सर्वार्थसिद्ध योग बनने जा रहा है। चैत्र नवरात्रि में ये दोनों योग बेहद खास रहने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं चैत्र नवरात्रि से किन राशि वालों के लिए अच्छे दिन शुरू होने जा रहे हैं।

मिथुन

चैत्र नवरात्रि से मिथुन राशि वालों के लिए अच्छे दिन शुरू होने जा रहे हैं। हर कार्य में प्रगति देखने को मिलेगी। देवी दुर्गा की कृपा से आर्थिक लाभ होगा। आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। आप अपनी नौकरी में भी सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

तुला

तुला राशि वालों को शुभ संयोगों से काफी लाभ होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा और धन में वृद्धि होगी। सफलता के मार्ग में आने वाली बाधाएं दूर होंगी।

मकर

मकर राशि वालों के लिए शुभ संयोग खुशियां और धन लेकर आएंगे। विदेश में नौकरी पाने का रास्ता भी आसान हो जाएगा। धन एवं समृद्धि बढ़ेगी। जीवन की सारी कठिनाइयां दूर हो जाएंगी।

Related posts

Leave a Comment