दिल की बीमारी दूर करता है, आवंला का प्रयोग
दोस्तों , आज हम आप लोगों के लिए लेकर आये हैं, हर मर्ज की दवा भी कहा जाता है यानि की आवंला|जी हाँ आवंला, आज हम बात करेंगे इसके फायदे और इसके ईस्तेमाल के बारे में| तमाम गंभीर बीमारियां जैसे मधुमेह, बवासीर, नकसीर, दिल की बीमारी आदि का इलाज आंवले में छिपा हुआ है। आइए हम आपको बताते हैं कि आंवला आपकी सेहत के लिए कितना फायदेमंद है।
दोस्तों, ये विटामिन-सी का एक अच्छा स्रोत होता है। एक आंवले में तकरीबन 3 संतरे के बराबर विटामिन सी की मात्रा होती है।
इसको खाने से लीवर को शक्ति मिलती है, जिससे हमारे शरीर में विषाक्त पदार्थ आसानी से बाहर निकलते हैं।
http://सलमान खान के बिजनेस पार्टनर पर लगा, मॉडल से मार-पीट का आरोप
डायबिटीज के मरीजों के लिए ये बहुत फायदेमंद होता है। मधुमेह के मरीज हल्दी के चूर्ण के साथ इसका सेवन करे। इससे मधुमेह रोगियों को फायदा होगा।
आंवला खाने से हमारा दिल मजबूत होता है। दिल के मरीज हर रोज कम से कम तीन आंवले का सेवन करना चाहिए। इससे दिल की बीमारियां दूर होती है। दिल के मरीज इसका मुरब्बा बनवाकर भी खा सकते हैं।

खांसी आने पर दिन में कम से कम तीन बार आंवले के मुरब्बा का सेवन गाय के दूध के साथ करे। अगर ज्यादा तेज खांसी आ रही हो तो आंवले को शहद में मिलाकर खाने से खांसी जड़ से ठीक हो जाती है।
पथरी की शिकायत होने पर सूखे आंवले के चूर्ण को मूली के रस में मिलाकर 40 दिन तक सेवन कीजिए। इससे पथरी समाप्त हो जाएगी।
इसको खाने से कई प्रकार की शरीरिक समस्याओं और रोगों से बचाव होता है साथ ही साथ शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। खासतौर पर सर्दियों में ये बहुतायत में मौजूद होता है।
हमें उम्मीद है हमारे द्वारा दी गयी आंवला की जानकारी आपको पसंद आयी होगी |

Writer, Storyteller, Dreamer



