अब घर बैठे अप्लाई कर सकते है ड्राइविंग लाइसेंस, यह है प्रकिया, जानियेंFeatured Article News 

अब घर बैठे अप्लाई कर सकते है ड्राइविंग लाइसेंस, यह है प्रकिया, जानियें

उत्तर प्रदेश में परिवहन विभाग ने एक नई पहल शुरू की है, जिससे अब नागरिक घर बैठे मिनटों में अपना ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त कर सकते हैं। इस पहल से प्रदेश में परिवहन सेवाओं को आसान और तेज़ बनाया गया है। विभाग ने 57 में से 44 सेवाओं को फेसलेस कर दिया है। जिनमें ड्राइविंग लाइसेंस भी शामिल है। अब आपको परिवहन कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं, बल्कि ऑनलाइन ही सभी प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

लर्निंग लाइसेंस की प्रक्रिया

लर्निंग लाइसेंस

लर्निंग लाइसेंस प्राप्त करने के लिए सबसे पहले आपको परिवहन विभाग की वेबसाइट पर जाकर लर्निंग लाइसेंस का आवेदन करना होता है। आवेदन करते समय आपको आधार कार्ड के नंबर का उपयोग करना होता है। इसके बाद, आधार प्रमाणीकरण प्रक्रिया पूरी होने पर आपकी सभी जानकारी स्वचालित रूप से वेबसाइट पर भर जाएगी। आवेदन के बाद, आपको उस श्रेणी का चयन करना होता है, जिसमें आप लाइसेंस प्राप्त करना चाहते हैं जैसे दो पहिया, चार पहिया, या बड़ी गाड़ी। हर श्रेणी के लिए फीस अलग-अलग निर्धारित की जाती है, जिसे जमा करना होता है।

लर्निंग लाइसेंस का टेस्ट

आवेदन के बाद, आपको लर्निंग लाइसेंस टेस्ट देना होता है। यह टेस्ट मोबाइल या लैपटॉप पर AI आधारित होता है। इस टेस्ट में कुछ सामान्य सवाल पूछे जाते हैं, जैसे सड़क पर नियमों का पालन, ट्रैफिक संकेत आदि। आपको इस दौरान किसी भी प्रकार से इधर-उधर नहीं देखना होता है। अगर आप संतोषजनक उत्तर देते हैं और नियमों का पालन करते हैं तो आपको लर्निंग लाइसेंस मिल जाएगा।

आवश्यक दस्तावेज

लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करते समय सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज आपका आधार कार्ड होना चाहिए, और उस आधार से जुड़ा हुआ मोबाइल नंबर भी रजिस्टर्ड होना चाहिए। इसके अलावा कोई अन्य दस्तावेज़ नहीं चाहिए। परमानेंट लाइसेंस के लिए आवेदन करते समय आपको लर्निंग लाइसेंस की कॉपी और आधार कार्ड की प्रतिलिपि भी लगानी होती है।

Related posts

Leave a Comment