अगर आप PayTM, Mobikiwik, Freecharge आदि मोबाइल बटुवे प्रयोग करते हैं तो जरूर पढ़ें!
भारतीय रिजर्व बैंक ने नोटिस जारी करते हुए कहा है कि ऑनलाइन मोबाइल बटुआ (Mobile Wallet) चलाने वाले सभी व्यक्ति 28 फरवरी तक किसी भी हाल में केवाईसी करवा लें।
अगर आप पेटीएम, फ्रीचार्ज, मोबिक्विक, एयरटेल मनी, फोनपे, जियो मनी आदि मोबाइल बटुआ का प्रयोग करते हैं तो कल तक आपको कर हाल में अपना केवाईसी करना ही होगा। हालाँकि पहले यह समाचार आ रहा था कि आपका शेष बचा पैसा जा सकता है।
लेकिन अब रिजर्व बैंक ने एक बड़ी राहत यूजर्स को दी है, अब आपका बैलेन्स नहीं खतम होगा। हालाँकि रिजर्व बैंक ने केवाईसी डेडलाइन बढ़ाने से इंकार कर दिया है। लेकिन बटुवे में पड़ा आपका पैसा सुरक्षित रहेगा और आप इस्तेमाल भी कर सकते हैं, लेकिन किसी को भेजने के लिए आपको केवाईसी करना ही पड़ेगा।
नोटबंदी के बाद से इन ऑनलाइन मोबाइल वैलट का चलन बढ़ा। आज लगभग सभी मोबाइल कंपनियां अपना एक मोबाइल वैलट रखतीं हैं जिसमे उपभोक्ता अपने पैसों से लेन देन, खरीददारी और रीचार्ज करते हैं। वर्तमान में भारत में कुल 55 नॉन बैंकिंग प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रुमेंट्स (PPI) प्रयोग में हैं। इन सब में पारदर्शिता लाने के लिए ही रिजर्व बैंक ने यह अधिसूचना जारी की है।

