केजरीवाल ने दिल्ली की स्वास्थ्य सेवाओं की तारीफ़ करते हुए एक बड़ी गलती कर दी
दिल्ली में ऑड इवेन लागू करने की ख़बर के बाद अरविन्द केजरीवाल एक बार फिर से चर्चा में हैं. इस बार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कुछ ऐसा बोल दिया है, जिसके बाद उनको काफी लोगों की नाराज़गी झेलनी पड़ सकती है. केजरीवाल दिल्ली में मौजूद स्वास्थ्य सेवाओं की तारीफ़ कर रहे थे, और कह रहे थे कि, दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हुई हैं, इस दौरान उन्होंने कहा कि अलग अलग राज्यों से लोग दिल्ली में अपना इलाज़ करवाने आते हैं. और इसके बाद उन्होंने कुछ ऐसा बोल दिया जिसे लोग उनके बिगड़े बोल बता रहे हैं.
उन्होंने अपने दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि, बिहार का एक आदमी 500 रुपये का टिकट लेकर ट्रेन के ज़रिये दिल्ली आता है, और 5 लाख का इलाज़ मुफ्त में करा कर चला जाता है. इससे इस बात की ख़ुशी तो होती है कि अपने देश के लोग हैं, सबका इलाज़ होना चाहिए. पर दिल्ली की भी अपनी एक क्षमता है, तो दिल्ली के लिए सबका यानी पूरे देश का इलाज़ करना संभव नहीं है. इसलिए पूरे देश में ही ऐसी अच्छी स्वास्थ्य सेवाओं की ज़रूरत है, ये कह कर केजरीवाल ने अपनी बात पूरी की.
केजरीवाल जी दिल्ली आपके बाप की नही है।दिल्ली देश की राजधानी है और इसमें बिहार,यूपी के लोगो का भी उतना हक़ है जितना आपका है।दिल्ली किसी अकेले ने नही बनाई और ज्यादा दूर नही जाना तो अपने ऑफिस की दीवारों की खुश्बू सूंघ लेना उसमे भी किसी बिहार-यूपी वाले के मेहनत के पसीने की खुशबू आएगी pic.twitter.com/mEGXMnoq9x
— Tajinder Pal Singh Bagga (@TajinderBagga) September 30, 2019
ये सारी बातें आम आदमी पार्टी के प्रमुख केजरीवाल ने दिल्ली मंगोलपुरी में एक ट्रामा सेंटर का उद्घाटन करते वक्त कहीं. अपनी सरकार की उपलब्धियां बताते हुए, उन्होंने कहा कि दिल्ली के लिए ये ख़ुशी का दिन है, दिल्ली का सबसे बड़ा ट्रामा सेंटर शुरू होने वाला है. और दिल्ली में पिछले पांच सालों में स्वास्थ्य सेवाओं में काफी सुधार हुआ है. पहले डिस्पेंसरी के हालात भी काफी ख़राब थे, अब लगभग 200 मोहल्ला क्लिनिक चल रहे हैं.
ऐसा पहली बार नहीं है कि अरविन्द केजरीवाल ने कोई विवादित बयां दिया है. इससे पहले भी वे मनोज तिवारी के बारे में कह चुके हैं, कि अगर दिल्ली में एनआरसी लागू होती है, तो सबसे पहले मनोज तिवारी को दिल्ली छोडनी होगी. ये बयान केजरीवाल ने मनोज तिवारी के दिल्ली में एनआरसी लागू करने के बारे में दिया था.


