ठाकरे परिवार का सदस्य इस बार चुनावी मैदान में
इस बार महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव में ठाकरे परिवार का सदस्य पहली बार चुनावी मैदान में है। महाराष्ट्र में शिवसेना की ओर से इस बार आदित्य ठाकरे वर्ली से चुनाव लड़ेंगे। आपको बता दें कि आदित्य ठाकरे उद्धव ठाकरे के पुत्र हैं। 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और शिवसेना ने सीटों के बंटवारे को लेकर समझौते का औपचारिक ऐलान कर दिया है।

आपको बता दें कि मुंबई में भीषण बरसात ने शिवसेना के प्रभुत्व वाले स्थानीय प्रशासन की पोल खोली है कि जितनी बात होती उतना काम नहीं होता। ऐसे में ठाकरे परिवार का सदस्य पर जिम्मेवारी बढ़ गई है ।
वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 51 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक च्वहाण को भोकर से टिकट दिया गया है। नितिन राउत को नागपुर उत्तर और पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे की बेटी परिणीति सिंदे सोलापुर सेंट्रल से चुनावी मैदान में उतरेंगी। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और शरद पवार की एनसीपी एक साथ मिलकर चुनाव लड़ रही हैं। दोनों पार्टियां 125-125 सीटों पर लड़ेंगी। बची हुई 38 सीटों पर गठबंधन के और सहयोगी पार्टियाँ चुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में हुई पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रत्याशियों के नामों को मंजूरी दी गई तथा जाने के बाद उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप से जारी किया गया।
जरूर देखें – महाराष्ट्र माकपा नेता नरसैया एडम को पीएम मोदी की सच्ची तारीफ करना पड़ गया भारी
वहीं हरियाणा चुनाव के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की हैै। 78 उम्मीदवारों की सूची में पार्टी के 38 विधायकों को दोबारा से टिकट दिए गए हैं। पार्टी की सूची में बबीता फोगाट और योगेश्वर दत्त के नाम भी शामिल हैैं। सीएम मनोहर लाल खट्टर करनाल की सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ेेंगे।
आपको बता दें कि दोनों राज्यों के एक दिन और एक ही चरण में चुनाव की प्रक्रिया पूरी होगी। दोनों राज्यों के विधानसभा चुनाव 21 अक्टूबर को होंगे। वहीं वोटों की गिनती की तारीख़ 24 अक्टूबर तय की गयी है। साथ ही 4 अक्टूबर तक नामांकन किया जा सकता है और 7 अक्टूबर तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं।

