पीएम मोदी की जिंदगीNews Trending लोकसभा 2019 हिन्दी लेख 

पीएम मोदी की जिंदगी के 10 अनसुने पहलू

पीएम मोदी की जिंदगी : अभिनेता अक्षय कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बुधवार को निष्पक्ष और पूरी तरह से गैर राजनीतिक बातचीत की। अभिनेता अक्षय कुमार ने काफी देर तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत की। इस दौरान पीएम मोदी ने अपनी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें की उन सभी पहलुओं को साझा किया जिससे आम तौर पर बहुत कम ही लोग वाकिफ हैं।

पीएम ने अपने बचपन से लेकर रिटायरमेंट तक की बातें की। पीएम मोदी ने अक्षय कुमार के साथ सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने अपनी हर एक छोटी बड़ी चीजों के बारे में बताया जैसे उन्हें किस चीज की तलब है, उनके अकाउंट में कितना पैसा है, वह गुस्सा करते हैं या नहीं और इन तमाम प्रश्नों का बेफिक्र और बहुत ही शांत मन से जवाब दिया।

पीएम मोदी की जिंदगी : अभिनेता अक्षय कुमार के साथ पीएम मोदी के बातचीत की 10 खास बातें

  • प्रधानमंत्री ने अक्षय कुमार को बताया कि मैं आम खाता हूं और मुझे आम बहुत पसंद भी है। उन्होंने कहा जब मैं छोटा था तो हमारे परिवार की स्थिति ऐसी नहीं थी कि खरीद कर खा सकें लेकिन हम खेतों में चले जाते थे और वहां पेड़ के पके आम खाते थे।
  • अपनी इन्हीं बातों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कभी मेरे मन में प्रधानमंत्री बनने का विचार नहीं आया और सामान्य लोगों के मन में यह विचार आता भी नहीं है और मेरा जो फैमिली बैकग्राउंड है उसमें मुझे कोई छोटी नौकरी मिल जाती तो मेरी मां उसी में पूरे गांव को गुड़ खिला देती। बचपन में मेरा स्वभाव था किताबें पढ़ना बड़े-बड़े लोगों का जीवन पढ़ता था, कभी फौज वाले निकलते थे तो बच्चों की तरह खड़ा होकर उन्हें से सेल्यूट करता था। मैंने पीएम बनने के बारे में कभी सोचा ही नहीं था और ना सोचने के बाद भी मैं बन गया भटकते-भटकते किसी तरह यहां पहुंच गया।
  • पीएम नरेंद्र मोदी का कहना है कि मैं कभी लोगों पर गुस्सा नहीं हुआ, गुस्सा मनुष्य के स्वभाव का हिस्सा है सो भीतर गुस्सा जरूर होता होगा लेकिन उसे व्यक्त करने से रोक लेता हूं। इतने लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहा लेकिन मुझे कभी गुस्सा व्यक्त करने का अवसर नहीं आया। मैं सख्त हूं, अनुशासित हूं लेकिन कभी किसी को नीचा दिखाने का काम नहीं करता। अक्सर कोशिश करता हूं कि किसी काम को कहा तो उसमें खुद इन्वॉल्व हो जाऊं। सीखता हूं और सिखाता भी हूं और टीम बनाता चला जाता हूं। सख्त प्रशासक की छवि सच नहीं है मैं बहुत काम नही करवाता हूं खुद करता हूं इससे लोगों को भी करना पड़ता है।
  • पीएम मोदी ने राजनीतिक दलों के लोगों से अपने रिश्तो के बारे में बताया कि विपक्षी दलों में भी बहुत अच्छे मित्र हैं ममता दीदी साल में आज भी मेरे लिए 1-2 कुर्ते भेजती हैं, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना जी साल में तीन से चार बार खास तौर पर ढाका से मिठाई भेजती हैं ममता दीदी को पता चला तो वह 20 साल में एक दो बार मिठाई जरूर भेज देती हैं।
  • प्रधानमंत्री मोदी ने कहा अगर मुझे अलादीन का चिराग मिल जाए तो मैं उसे कहूंगा कि यह जितने भी समाजशास्त्री और शिक्षाविद है उनके दिमाग में भर दो कि वह आने वाली पीढ़ियों को यह अलादीन के चिराग वाली थ्योरी पढ़नी बंद कर दें उन्हें मेहनत करने की शिक्षा दें।
  • उन्हीने सोशल नेटवर्किंग साइट्स में बन रहे मीम्स के बारे में भी बोलते हुए कहा कि मेरे ऊपर बनाए गए मीम्स मैं खुद को कम क्रिएटिविटी को ज्यादा देखता हूं। उन्हें देखकर इंजॉय करता हूं। अगर कोई मीम आपको अच्छा नहीं लगता और आप उसे देखकर भी संतुलित रहें तो बनाने वाले का उद्देश्य नाकामयाब हो जाता है।
  • मैं अपनी मां को पैसे नहीं भेजता वही आज भी मुझे पैसे देती हैं मैं जब भी मां से मिलता हूं वही सवा रुपए मुझे देती है।
  • बचपन से संघ की शाखाओं में जाया करता था, संघ की शाखाओं में वैज्ञानिक खेल खिलाए जाते हैं…शाखाओं के खेलों से अनुशासन और टीम भावना सीखने को मिलती है। वैसे गुल्ली डंडा भी बहुत खेला है, योग से ज्यादा जुड़ा हूं शारीरिक स्वास्थ्य तैराकी की वजह से है बचपन में परिवार के सारे कपड़े मैं ही धोया करता था।
  • अपने कुछ आदतें भी पीएम नरेंद्र मोदी ने बताई जैसे कि सुबह 5:00 बजे शाम 6:00 बजे की चाय की आदत है शरीर को तलब महसूस होने लगती है अगर चाये ना मिले तो।
  • अपनी बातों में पीएम मोदी ने बताया कि जब मैं गुजरात से सीएम बना तो मेरा बैंक अकाउंट नहीं था। जब एमएलए बना तो सैलरी आने लगी स्कूल में देना बैंक के लोग आए थे, उन्होंने बच्चों को गुल्लक दीया और कहा कि इसमें पैसे जमा करें और बैंक में जमा कर दें लेकिन हमारे पास होता तब तो डालते तब से अकाउंट यूं ही पड़ा रहा सरकार की तरफ से एक प्लॉट मिलता है, कुछ कम दाम में मिलता है फिर मैंने वह पार्टी को दे दिया हालांकि कुछ नियम है जिस पर सुप्रीम कोर्ट से मामला है जैसी वह क्लियर होगा प्लॉट मैं पार्टी के नाम कर दूंगा।
  • यह है कुछ खास बातें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से जुड़ी हुई जो उन्होंने खुद बताई अभिनेता अक्षय कुमार से हुई बातचीत के दौरान।

 

 

रामदेव का कहना, वाराणसी से प्रियंका गांधी चुनाव लड़ती तो रोचक मुकाबला होता

Related posts

Leave a Comment