तमिलनाडु में आ रहा चक्रवाती तूफान, मैंडूस, आईएमडी ने जारी किया रेड अलर्ट
हम सभी जानते है कि हर साल कोई ना कोई चक्रवाती तूफान आता रहता है। वहीं, इन्हीं सबके बीच चक्रवाती तूफान मैंडूस आज रात तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के पास तट से गुजर सकता है। जहां इसके देखते हुए तमिलनाडु में आईएमडी ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि ये चक्रवात अब तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी की ओर बढ़ रहा है, जिसे देखते हुए आईएमडी ने तमिलनाडु के चेंगलपट्टू, विल्लुपुरम और कांचीपुरम में रेड अलर्ट जारी किया है।
एनडीआरएफ को किया गया तैनात
बता दें कि मौसम विभाग के अलर्ट के बाद तमिलनाडु सरकार ने 10 जिलों में एनडीआरएफ और राज्य सुरक्षा बल की कई टीमों को तैनात कर दिया गया है। इसके साथ ही साथ चेन्नई, विल्लुपुरम, कुड्डालोर और कांचीपुरम में सभी स्कूल-कॉलेजों को आज बंद रखने का आदेश दिया गया है। वहीं, जानकारी के अनुसार मैंडूस चक्रवात के आज मध्यरात्रि तक आंध्र प्रदेश के हरिकोटा तट को पार करने की संभावना जताई जा रही है।
इन जिलों में हो सकती है बारिश
वहीं, गौरतलब है कि भारतीय मौसम विभाग ने पहले ही अलर्ट जारी करते हुए कहा था कि तमिलनाडु में आगामी 8-9 दिसंबर को भारी बारिश हो सकती है। जिन क्षेत्रों में आज बारिश की संभावना है। उनमें अविल्लुपुरम, कुड्डालोर, माइलादुथुराई, तंजावुर, तिरूवरूर, नागपट्टिनम, पुदुक्कोट्टई के साथ ही पुडुचेरी और कराईकल जिलें शामिल हैं। जहां लोगो को सावधानी बरतने की जरूरत है।

